नई दिल्ली, नवंबर 20। जो लोग सरकारी कंपनी में नौकरी करने का सपना रखते हैं, उनके लिए बहुत अच्छी खबर है। दरअसल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में भर्तियां निकली हैं, जिन पर चुने गए लोगों को अच्छी सैलेरी मिलेगी। बत दें कि बीईएल के तहत आने वाली केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला, गाजियाबाद में दस रिसर्च कर्मचारी रिक्तियां निकली हैं। आवश्यक अनुभव वाले सॉफ्टवेयर प्रोफेश्नल इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को प्रति माह 1.6 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा। साथ ही यह नौकरी स्थाई होगी।
कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन करने वालों के लिए कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग / कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिग्री में अपनी फुल टाइम बी.ई. या बी.टेक पूरा किया होना चाहिए। उम्मीदवारों को क्वालिफाइंग डिग्री में प्रथम श्रेणी प्राप्त किया होना चाहिए। आवेदकों के पास सी++, जावा, पायथन, एल्गोरिथ्म डेवलपमें, एसडब्लू डॉक्यूमेंटेशन, एसडब्लू टेस्टिंग, एआई और बिग डेटा एनालिटिक्स क्षेत्रों में न्यूनतम चार साल का इंडस्ट्री एक्सपीरियंस होना।
कितनी हो आयु
30 सितंबर 2021 को उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए, आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं। केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हैं। योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर, उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
ईमेल से मिलेगा कॉल लेटर
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिश की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के कॉल लेटर ईमेल के जरिए भेजे जाएंगे। अंतिम चयन के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगे। 750 रुपये का आवेदन शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा। लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए ई-मेल का एक प्रिंट आउट और एक वैध सरकारी आईडी प्रमाण आवश्यक है।
कम से कम सैलेरी 50 हजार रु
ई-III ग्रेड के रिसर्च फेलो को 50,000 रुपये से 1.6 लाख रुपये के बीच कितना भी भुगतान किया जा सकता है। योग्य उम्मीदवार विज्ञापन के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मैनुअल / पेपर आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा और उम्मीदवारों को कार्यालय में कोई हार्ड कॉपी न भेजनी है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही ढंग से दर्ज करनी और जमा करने से पहले इसे वेरिफाई करना जरूरी है।
ये हैं जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 16 नवंबर 2021 से हो गयी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर 2021 है। लिखित परीक्षा की सही तारीख और समय बाद में आपको ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। विज्ञापन और आवेदन शुल्क के भुगतान से संबंधित प्रश्नों के लिए आप hrcrlgad@bel.co.in पर मेल कर सकते हैं या 0120-2814666 पर कॉल कर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने के संबंध में तकनीकी सहायता के लिए, cbtexamhelpdesk@gmail.com पर मेल या 8866678549/8866678559 पर कॉल की जा सकती है। ध्यान रहे कि आपके कलर फोटो जेपीजी या पीएनजी फॉर्मेट में चाहिए होंगे। फोटोग्राफ न्यूनतम 100×100 और अधिकतम 150×150 पिक्सेल और फ़ाइल का आकार 1 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications