BEL Share Price: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहे. गिरते बाजार में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें आज गुरुवार को डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी बीईएल (BEL) के शेयर भी शामिल हैं. शेयर की कीमत में करीब डेढ़ फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है. BSE पर शेयर 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ 387.80 रुपए पर फिसल गया है, जोकि शुरुआती कारोबार में हल्की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था. कारोबारी सेशन में शेयर 395.70 रुपए का हाई बनाया.
गिरते बाजार में बीईएल का शेयर इसलिए फोकस में था क्योंकि इसे लेकर एक खबर है. इसके तहत एक प्रमुख म्यूचुअल फंड हाउस ओर से डिफेंस पीएसयू कंपनी के शेयर बेचने की बात सामने आई थी.
निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने बेचे शेयर
निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने मार्च 2020 से जून 2025 के बीच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL Share Price) के इक्विटी शेयरों की बिकवाली की है.
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) पर ओपन मार्केट में BEL के 5,13,812 इक्विटी शेयर बेचे, जो डिफेंस PSU में 0.007% हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करते हैं. ये बिक्री लेनदेन 13 मार्च 2020 से 9 जून 2025 के बीच किए गए थे.

ट्रांजैक्शन से पहले फंड हाउस के पास BEL के 23,10,90,464 शेयर थे, जो कंपनी में 3.1614% इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर थे. बिक्री के बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड की शेयरधारिता घटकर 3.1544% हो गई है, जिसके पास कंपनी के 23,05,76,652 शेयर हैं.
बीईएल शेयर प्राइस का परफॉर्मेंस
BEL के शेयर की कीमत में हाल के महीनों में तेजी देखी गई है. इसमें डिफेंस PSU स्टॉक में पिछले एक महीने में 21% और पिछले तीन महीनों में 41% से ज्यादा की तेजी हुई है. सालाना (YTD) आधार पर बीईएल के शेयर 33% बढ़े हैं, जबकि इसका एक साल का रिटर्न 35% है. पिछले 2 सालों में 230% और पिछले 5 सालों में 1,536% का मल्टीबैगर रिटर्न देने के साथ तेजी से बढ़ा है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications