BEML Share in Focus: शेयर बाजार में आज मंगलवार को जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार पॉजिटिव शुरुआत के बाद फिसल गए हैं. प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे. बाजार की कमजोरी में चुनिंदा शेयर फोकस में है. इसमें सरकारी कंपनी बीईएमएल का शेयर भी शामिल है, जोकि बड़े ऑर्डर के दम पर फोकस में है. कमजोर बाजार में स्टॉक सपाट ट्रेड कर रहा है. BSE पर शेयर 3700 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहा है.
PSU कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर
एक्सचेंज फाइलिंग में बीईएमएल ने ऑर्डर की जानकारी दी है. सरकारी डिफेंस कंपनी को 867 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. कंपनी को इस ऑर्डर में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) से हाई-स्पीड ट्रेनसेट के डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और कमीशनिंग का काम मिला है. इसके तहत ICF, चेन्नई से 8 कोच वाली दो हाई-स्पीड ट्रेनसेट का काम मिला है.

2026 तक पूरा करना है ऑर्डर
बाजार को दी जानकारी में BEML ने बताया कि हर एक कोच की लागत 27.86 करोड़ रुपए है. कुल कॉन्ट्रैक्ट 866.87 करोड़ रुपए का है. कंपनी को मिले ऑर्डर में डिजाइन कॉस्ट, डेवलपमेंट कॉस्ट, नॉन-रेकरिंग चार्जेज, जिग्स, फिक्स्चर, टूलिंग और टेस्टिंग सर्विसेज के लिए एकमुश्त कॉस्ट शामिल है. ये ट्रेनसेट बीईएमएल के बेंगलुरू रेल कोच कॉम्प्लेक्स में बनेगा. यह ऑर्डर 2026 के आखिर तक पूरा करना है. BEML का शेयर 3708 रुपए के पास है.
सालभर में शेयर दिया 62% रिटर्न
एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक बीईएमएल का कुल मार्केट का कैप 15,441 करोड़ रुपए है. शेयर का 52-वीक हाई 5,489 रुपए है. शेयर पिछले एक साल में 62 फीसदी तक का रिटर्न दे चुका है. 2024 में अब तक शेयर ने 30 फीसदी रिटर्न दिया है. सरकारी कंपनी की शुरुआत मई 1964 में हुई. जून ति्माही में कंपनी को 70.47 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ.
कंपनी धड़ाधड़ देती है डिविडेंड
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक बीईएमएल बपंर डिविडेंड देने वाली कंपनी है.इसी साल मई में फाइनल डिविडेंड के तौर पर 15.50 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दी. सरकारी कंपनी ने 30 अगस्त 2001 से अब तक करीब 34 डिविडेंड का ऐलान कर चुका है. बीते एक साल में कंपनी ने 20.50 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड बांटे हैं. इसका डिविडेंड यील्ड 0.55% है.
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications