नई दिल्ली, सितंबर 05। भारत में कर्माचिरयों की रिटायरमेंट की उम्र सीमा में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ईपीएफओ को उम्र बढ़ाने की कई वजहें दिख रही हैं। ईपीएफओ ने कुछ कारण गिनाते हुए रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाने का समर्थन किया है। ईपीएफओ का मानना है कि आने वाले समय में देश में अधिक उम्र के लोगों की जनसंख्या में हिस्सेदारी बढ़ने वाली है। इस लिए जिवन की स्थितियां और अनुकूल बनाने के लिए रिटायरमेंट की सीमा को बढ़ाया जाना चाहिए।
पेंशन का बढ़ जाएगा बोझ
ईकोनॉमिक टाइम की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईपीएफओ का मानना है कि निकट भविष्य में देश की जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा 60 साल से अधिक लोगों का होगा। रिटायरमेंट की समय सीमा न बढ़ाने पर पेंशन का बोझ बढ़ जाएगा। इसके लिए सरकार को सोच विचार शुरू कर देनी चाहिए और रिटायरमेंट की आयू को बढ़ाने के विकल्प के बारे में सोचना चाहिए।
ईपीएफओ ने जारी किया है रिपोर्ट
ईपीएफओ ने एक विजन डॉक्यूमेंट 2047 जारी किया है, इसमें कहा गया है कि रिटायरमेंट की उम्र सीमा को बढ़ाना एस सही विकल्प है। यह सुझाव ऐसी स्थितियों का सामना कर चुके अन्य देशों को मिले सबक के मुताबिक दिया गया है। यह कदम पेंशन सिस्टम को और व्यवहारिक बनाने में प्रमुख भूमिका निभाएगा। भारत में साल 2047 तक अनुमान के हिसाब से करीब 14 करोड़ लोग 60 साल या उससे ऊपर की उम्र के होंगे। अगर भारत में रिटायरमेंट की सीमा 60 साल बनी रहती है तो इससे पेंशन फंड पर दबाव काफी हद तक बढ़ जाएगा। इस स्थिति से निपटने के लिए ईपीएफओ उम्र सीमा बढ़ाने का सुझाव दे रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स के खबर के मुताबिक अगर उम्र सीमा बढ़ती है तो ज्यादा जमा रकम, थोड़े और वक्त तक ईपीएफओ और पेंशन फंड्स के पास रहेगी जिससे ईपीएफओ को महंगाई का असर खत्म करने में मदद मिलेगी। सरकार जल्द ही इसपर चर्चा शुरू कर सकती है।
रिटायरमेंट लोगों की संख्या बढ़ेगी
भारत में सभी सेक्टरो में कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 58 से 65 साल के बीच है। यह उम्र सीमा यूरोपियन यूनियन में 65 साल, डेनमार्क, इटली, हॉलैंड में 67 साल, अमेरिका में 66 साल की है। ऊपर के सभी देशों में बुजुर्गों की संख्या पूरी जनसंख्या की एक बड़ी आबादी है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2047 तक भारत में भी ऐसी स्थिति बन सकती है। जिसके कारण से रिटायरमेंट से जुड़े फायदे और पेंशन के लिए काफी खर्च बढ जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications