नई दिल्ली, सितंबर 03। यूनियन म्यूचुअल फंड हाउस ने नई रिटायरमेंट निवेश स्कीम लॉन्च की है। यूनियन म्यूचुअल फंड देश का 10वा फंड हाउस है जिसने रिटायरमेंट स्कीम की शुरूआत की हो। देश में पहले से रिटायरमेंट फंड प्लानिंग को लेकर 24 स्कीमें उपलब्ध है। यूनियम म्यूचुअल फंड के इस न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) में 15 सितंबर तक निवेश कि शुरूआत की जा सकती है।
इक्विटी इनवेस्टमेंट पर रहेगा फोकस
रिटायरमेंट के लिए निवेश के फंड कैटेगरी में कुछ फंड हाउसेज ने एक से ज्यादा स्कीमें चलाई हैं। इन निवेश विकल्पो में इक्विटी और डेट के बीच एसेट एलोकेशन के कई ऑप्शंस हैं। यूनियन म्यूचुअल फंड की रिटायरमेंट स्कीम का फोकस इक्विटी इनवेस्टमेंट पर ही रहेगा। फंड के इक्विटी पार्ट को एक रेगुलर डायवर्सिफायड इक्विटी फंड के तर्ज पर मैनेज किया जाएगा। इस स्कीम में निवेश किया गया फंड अलग-अलग सेक्टर और अलग-अलग मार्केट कैप वाली कंपनियों के शेयरों में इनवेस्ट किया जाएगा।
पांच साल का है लॉक इन पीरियड
इस फंड की लॉक इन पीरियड पांच साल का है। यह इसलिए है ताकि निवेश में अनुशासन बना रहे। अनुशासन लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन के लिए जरूरी है। लॉक-इन पीरियड की अवधि ज्यादा होने के वजह से निवेशक इक्विटी में लंबे समय तक अपना निवेश बनाए रखेगा। रिटायरमेंट फंड होने के वजह से लोग बाजार की खराब स्थिति में भी इसमें से पैसा नहीं निकालेंगे।
बाजार के उतार चढ़ाव का कम पड़ेगा असर
इस स्किम में निवेश की अवधि लंबी होने की वजह से रिटर्न पर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर मालूम नहीं पड़ेगा। रिटायरमेंट फंड कैटेगरी म्यूचुअल फंड की एक काफी छोटी कैटेगरी है। जिसके कारण फंड डिस्ट्रिब्यूटर्स सामान्य रुप से इनवेस्टर्स को उनके इनवेस्टमेंट गोल के लिए रेगुलर डायवर्सिफायड फंडों में इन्वेस्ट करने की सलाह देते हैं। रिटायरमेंट फंडों का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट सिर्फ 16,000 करोड़ रुपये का ही है। इस कैटेगरी के कुछ निवेश फंड आईटी के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स बेनिफिट भी ऑफर करते हैं। हालांकि, यूनियन रिटयायरमेंट फंड के इस स्कीम में यह बेनिफिट उपलब्ध नहीं है।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी के बाद निवेश: FD या SIP, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications