बेंगलुरु में एक नए तरह के स्कैम का मामला सामने आया है, जिसमें कैब ड्राइवर एयरपोर्ट जाते समय यात्रियों का शोषण करते हैं. खास तौर पर इनका निशाना महिलाओं पर होता है. सोशल मीडिया पर शिवम सौरव झा नाम के एक टेक प्रोफेशनल ने अपना अनुभव शेयर किया. साथ ही पैसेंजर्स से सतर्क रहने का भी निवेदन किया.
ऐसे हो रही ठगी
उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर ये कैब ड्राइवर एक ऐसी स्थिति बनाते हैं, जिसमें वे क्लेम करते हैं कि ट्रैवल के बीच में ही उनका फ्यूल खत्म हो गया है. इसके बाद ये कैब ड्राइवर्स फैसेंजर्स को पेट्रोल पंप पर बढ़ी हुई रकम का पेमेंट करने के लिए मजबूर करते हैं. साथ ही राइड रोकने की धमकी देते हैं. अगर वे ऐसा करने से इनकार करते हैं तो यात्री की उड़ान छूटने का जोखिम उठाते हैं.
इस तरह के मामले ज्यादा
एचटी इंग्लिश बेवसाइट पर छपी स्टोरी के मुताबिक शिवम सौरभ झा ने बताया कि कैब ड्राइवर ऑप्शनल रूट अपनाकर एयरपोर्ट के टोल से बचने की तरकीब अपनाते हैं, फिर भी फ्यूल के पैसे की जरूरत के नाम पर अनजान पैसेंजर से टोल चार्ज मांगते हैं. यह स्पैम न केवल यात्रियों को फाइनेंशयली नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उन्हें संभावित सुरक्षा जोखिमों के लिए भी उजागर करता है. खासकर जब कम यात्रा की जाने वाली, खराब रोशनी वाली सड़कों पर डायवर्ट किया जाता है. झा ने बताया कि यह स्पैम रैपिडो, एक लोकप्रिय राइड-शेयरिंग सर्विस के साथ एक राइड के दौरान हुआ था.

कैब ड्राइवर कर रहे मनमानी
शिवम झा के अलावा कई अन्य लोगों ने भी इसी तरह के स्पैम एक्सपीरियंस शेयर किए. एक व्यक्ति ने एयरपोर्ट बस को सुरक्षित और अधिक विश्वसनीय विकल्प के रूप में चुनने की सलाह दी, यात्रियों को इसके बजाय निकटतम बस स्टैंड तक टैक्सी लेने का सुझाव दिया. एक अन्य ने हाल ही में हुई एक घटना के बारे में बताया, जिसमें उनके कैब ड्राइवर ने मेन टोल रोड पर ही रहने के अनुरोध के बावजूद जानबूझकर एयरपोर्ट तक जाने के लिए एक सुनसान अंधेरी सड़क चुनी.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications