Bengaluru on Dengue Alert News: बेंगलुरु में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही वहीं, डेंगू के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कई लोग इस बिमारी की चपेट में आ गए हैं। सिर्फ यही नहीं, बीबीएमपी चीफ कमिश्नर तुषार गिरनाथ भी डेंगू से पीड़ित हो गए हैं। बेंगलुरु में पिछले साल के मुकाबले जून के आंकड़े इस बार दोगुने हो गए हैं।

20 दिनों में आ गए 1,000 मामले
पिछले 20 दिनों में बेंगलुरु में 1000 डेंगू के मामले सामने आए हैं। इसके पीछे का कारण की बात करें तो विशेषज्ञों के अनुसार, असामान्य मौसम की स्थिति को मुख्य कारण बताया जा रहा है। विशेषज्ञों ने यह भी कहा है कि बारिश और ठंडी हवाओं ने डेंगू के वाहक मच्छरों के लिए प्रजनन का माहौल तैयार कर दिया है। पिछले छह महीनों में शहर में 2 हजार से अधिक डेंगू के मामले सामने आए थे, जिनमें से 1036 मामले तो सिर्फ पिछले तीन हफ्तों में ही आए हैं।
इन जिलों में आए सबसे ज्यादा मामले
अकेले 2024 की पहली छमाही में, बेंगलुरु में लगभग 5,000 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि के आंकड़ों से काफी अधिक है। इस साल मई के बाद सबसे अधिक मामले सामने आए।
बेंगलुरु के पूर्वी और महादेवपुरा क्षेत्र डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, जहां निर्माण कार्य के कारण पानी जमा हो गया है - जो मच्छरों के लिए एक आदर्श आश्रय स्थल है। इस बीच, दक्षिणी क्षेत्र चिकनगुनिया से जूझ रहा है, जो मच्छरों से होने वाली एक और बीमारी है।
आखिर कैसे होगा डेंगू से बचाव?
स्वास्थ्य विभाग इस प्रकोप से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। मच्छरों के लार्वा को मारने के लिए फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है, और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। संभावित मामलों की जल्द पहचान करने के लिए लगातार बुखार के सर्वेक्षण भी किए जा रहे हैं।
बीबीएमपी चीफ कमिश्नर भी डेंगू की चपेट में आए
प्रकोप की गंभीरता तब सामने आई जब बीबीएमपी चीफ कमिश्नर तुषार गिरनाथ का डेंगू टेस्ट पॉजिटीव निकला। बेंगलुरु बीबीएमपी के हेल्थ अफसरों का कहना है कि वो डेंगू को कंट्रोल करने के लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए वे मच्छरों के पैदा होने को रोकने के लिए घर-घर सर्वेक्षण कर रहे हैं और दवा का छिड़काव कर रहे हैं।
बढ़ते मामलों के जवाब में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया रोकथाम के लिए आगे के प्रयासों की रणनीति बनाने के लिए बीबीएमपी अधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें बुलाई हैं।
हालांकि, बीबीएमपी अधिकारियों को भरोसा है कि साफ-सफाई, बुखार का पता लगाने और डेंगू के स्रोत को कम करने की गतिविधियों के साथ उपाय करके स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications