Save in Gold, Gold will Save You: ज्वैलर्स एसोसिएशन 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2023 के बीच बेंगलुरु गोल्ड फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन की थीम है 'सेव इन गोल्ड, गोल्ड विल सेव यू' है। फेस्टिवल का उद्देश्य बेंगलुरु की सोने की शिल्प कौशल और समृद्ध विरासत की जानकारी देना। आयोजक इस फेस्टिवल में न सिर्फ भारत से टूरिस्ट आने की उम्मीद लगा रहे हैं, बल्कि पूरी दुनिया से टूरिस्ट आने की उम्मीद लगा रहे हैं। आयोजक इस आयोजन को दुबई शॉपिंग फेस्टिवल की तर्ज पर विकसित करना चाह रहे हैं।
इसके साथ ही, ज्वैलर्स एसोसिएशन नई पीढ़ी को सोने, चांदी सहित प्लैटिनम और अन्य कीमती धातुओं में निवेश को लेकर शिक्षित भी करना चाहती है। सोमवार को यहां महोत्सव के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता रमेश अरविंद ने बताया कि सोने को सबसे विश्वसनीय, भरोसेमंद और आराम से कैश में बदलने वाला बताया। इस दौरान जानकारी दी गई कि इस गोल्ड मेले से होने वाली आय का इस्तेमाल सोने के जेवर बनाने वाले कारीगरों की भलाई और सुधार के लिए किया जाएगा।

इस गोल्ड महोत्सव में बेंगलुरु के साथ-साथ तुमकुरु, हसन और शिवमोग्गा जैसे स्थानों से 150 ज्वैलर्स शामिल होंगे। आने वालों को चार साप्ताहिक ड्रा और एक भव्य ड्रा में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस दौरान एक मेगा ड्रा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 1 किलो सोना, 5 किलो चांदी और बहुत कुछ इनाम में दिया जाएगा।
वहीं इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज गोल्ड का रेट 57542 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला है। वहीं यह पिछले कारोबारी दिवस पर 57479 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार आज सोना 63 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ खुला है।
आज चांदी का रेट 68875 रुपये प्रति किलो पर खुला है। चांदी पिछले कारोबारी दिवस पर 68583 प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी। इस प्रकार आज चांदी का रेट 292 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ खुला है।
सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4,043 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 11 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61585 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 7589 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
किसी भी शहर का लेटेस्ट गोल्ड और चांदी का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications