Bengaluru News: बेंगलुरू जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (BWSSB) ने गैर-जरूरी एक्टिविटीज के लिए पीने योग्य पानी के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया है. इसका उद्देश्य शहर में गर्मी के मौसम के दौरान पानी को बचा कर रखना है, जो आमतौर पर मार्च से मई तक होता है. यह रोक कार धोने, बागवानी, निर्माण और सड़क रखरखाव जैसी एक्टिविटीज पर लागू होते हैं.
नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
17 फरवरी के आदेश के मुताबिक गाड़ी धोने, बगीचे में पानी देने और सजावटी फव्वारे जैसे गैर-जरूरी जरूरतों के लिए पीने के पानी का उपयोग बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज अधिनियम, 1964 की धारा 33 और 34 के तहत सख्त वर्जित है. नियम तोड़ने पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगेगा. साथ ही अधिनियम की धारा 109 के तहत बार-बार अपराध करने पर 500 रुपए प्रतिदिन का एक्स्ट्रा जुर्माना लगेगा.
पानी बचाने की कोशिश
बेंगलुरु की 1.4 करोड़ की आबादी ग्राउंड लेवल वॉटर में गिरावट और अपर्याप्त बारिश के कारण चुनौतियों का सामना कर रही है. BWSSB ने आने वाली गर्मियों के महीनों में संभावित जल संकट का आकलन करने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के साथ मिलकर एक रिसर्च किया है. इसमें 110 गांवों सहित 80 वार्डों की पहचान की गई है जो ग्राउंड वॉटर पर ज्यादा निर्भर हैं.
रिचर्च में ग्राउंड वॉटर में काफी गिरावट की आशंका जताई गई है. मिड बेंगलुरु में 5 मीटर तक, सीएमसी इलाकों में 10 से 15 मीटर के बीच और सर्वेक्षण किए गए गांवों में 20-25 मीटर तक की गिरावट की आशंका है.

ग्राउंड वॉटर पर निर्भरता
बेंगलुरु अपनी वॉटर सप्लाई के लिए बोरवेल पर बहुत ज्यादा निर्भर है, जिससे हर दिन लगभग 800 मिलियन लीटर पानी निकाला जाता है. दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु, व्हाइटफील्ड और बाहरी शहर की सीमा जैसे एरिया खास तौर पर ग्राउंड वॉटर सोर्सेज पर निर्भर हैं. बोरवेल पर निर्भरता के कारण इन क्षेत्रों में पानी की कमी का सामना करना पड़ता है.
बीडब्ल्यूएसएसबी के चेयरमैन राम प्रसाद मनोहर हाई रिस्क वाले वार्डों में रहने वाले लोगों से ग्राउंड लेवल पर अपनी निर्भरता कम करने का आग्रह कर रहे हैं. वह उन्हें बेंगलुरु की बढ़ती जरूरतों के लिए एक स्थायी समाधान के रूप में कावेरी जल कनेक्शन पर स्विच करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.
कावेरी फेज 5 प्रोजेक्ट
कावेरी फेज 5 प्रोजेक्ट ने बेंगलुरु में पानी की उपलब्धता बढ़ा दी है. दरअसल, यह पहल उन बेंगलुरुवासियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन ऑफर कर रही, जो मौजूदा ग्राउंड सोर्सेज पर निर्भर हैं. कावेरी जल कनेक्शन पर स्विच करके रेजिडेंस लोकल ग्राउंड वॉटर सप्लाई पर दबाव को कम करने में मदद कर सकते हैं.
निवासी नए नियमों के किसी भी उल्लंघन की रिपोर्ट BWSSB हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क करके कर सकते हैं. बोर्ड को उम्मीद है कि इन उपायों से गर्मियों के महीनों के दौरान पूरे शहर में पानी के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग को बढ़ावा मिलेगा.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications