Bengaluru Rain: अपने खूबसूरत मौसम के लिए जाना जाने वाला शहर बेंगलुरु कितने दिनों जबरदस्त गर्मी की मार से जूझ रहा था। मिली हुई जानकारी के मुताबिक यहां का अधिकतम तापमान 37.02 डिग्री तक पहुंच गया था। यह 15 साल में चौथी बार ऐसा हुआ था जब बेंगलुरु का टेंपरेचर अपने अधिकतम स्तर के आसपास था। हालांकि आ रही जानकारी के मुताबिक 20 अप्रैल को बेंगलुरु के कई इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली है, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है और गर्मी से राहत भी मिली है।
पिछले कई दिनों से मौसम विभाग के द्वारा बेंगलुरु में बारिश के आसार जताए जा रहे थे। हालांकि यह बारिश बहुत ज्यादा भारी नहीं थी।

मिल रही जानकारी के मुताबिक पूर्व और दक्षिण बेंगलुरु में बारिश देखने को मिली है। इनमें वारथूर, सारजपुर रोड, बेलंदुर, कोरमंगला, जया नगर, जेपी नगर, टाटानगर, यशवंतपुर, मल्लेश्वरम, विजयनगर जैसे और तमाम से ऐसे शहरों के हिस्से है जहां पर बारिश हुई है। ताकि यह हल्की-फुल्की बारिश ही बेंगलुरु को इस तपती हुई गर्मी की तपिश से राहत देने में काफी कारगर साबित हुई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बेंगलुरु में यह करीब 148 दिन के बादहुई बारिश है। इसके पहले बेंगलुरु में 23 नवंबर को बारिश हुई थी।
वही 19 अप्रैल को भी बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में छिट पुट बारिश देखने को मिली थी, हालांकि यह बस कुछ फुहारें थी इसलिए मौसम विभाग ने किसी भी तरह की बारिश की घोषणा नहीं की।
इस लंबी बारिश के बाद बेंगलुरु के लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और उन्हें गर्मी से राहत भी मिली है।
बेंगलुरु के अलावा मौसम विभाग के द्वारा अब देश के उत्तरी हिस्से में भी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
मौसम विभाग के द्वारा आने वाले 2 से 3 दिन में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बारिश देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा देश के कई तटीय हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान भी लगाया गया है। वहीं देश के कई हिस्सों में तेज हवाएं भी चलने के आसार जताए गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications