Bangalore Lok Sabha Election 2024: हमारे देश में चुनाव को लेकर लोगों में अलग जोश देखने को मिलता है। बेंगलुरू में वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए वोटर्स को कई तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
वोट देने के लिए लोग घरों से बाहर निकले इसके लिए कई रेस्तरां, कमर्शियल कंपनियों और मॉल्स ने तरह-तरह की स्कीम्स लांच किया है।

इतने फीसदी साल 2019 में हुआ था मतदान
आपको बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनावों में बेंगलुरु में बेहद कम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। बेंगलुरु दक्षिण में पूरे राज्य में सबसे कम 53.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद बेंगलुरु सेंट्रल में 54.3 फीसदी और बेंगलुरु नॉर्थ में 54.7 फीसदी मतदान हुआ था।
वहीं, बेंगलुरु ग्रामीण का प्रदर्शन 64.9 प्रतिशत रहा था। कुल मिलाकर कर्नाटक में 2019 के चुनाव के दोनों चरणों में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था।
यह उम्मीद जताई जा रही है कि मतदान के दिन काफी संख्या में लोग वोट करेंगे। खासकर फर्स्ट टाइम वोटर भी घर से बाहर निकलकर मतदान में भाग लेते हुए एक सशक्त सरकार बनाने में भागीदार बनें।
बेंगलुरू में वोटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए कई कंपनियां तरह-तरह के ऑफर्स भी लोगों को देंगी।
लोकसभा चुनाव में वोट करने के बाद आप अपनी अंगुलियों की स्याही दिखाने पर लोगों को फ्री में नाश्ता, बीयर और खरीदारी में तमाम तरह की छूट मिलेंगी।
आपको बता दें कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नए और अभिनव मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित करने के बावजूद, होटल व्यवसायियों, कंपनियों और अन्य संगठनों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास में मतदाताओं को लुभाने का बीड़ा उठाया है।
दरअसल, मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट ने ब्रुहट बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन को लोकसभा चुनाव में वोट डालने वालों को मुफ्त या ऑफर पर भोजन उपलब्ध कराने का भी ऑफर दिया है।
हालांकि, एसोसिएशन को इस शर्त पर अनुमति दी गई थी कि यदि भोजन की पेशकश की प्रक्रिया में आदर्श आचार संहिता या किसी अन्य कानून का उल्लंघन करते हैं तो वे अधिकारियों द्वारा कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होंगे।
मिस्टर फिली दे रहा यह ऑफर
आउटर रिंग रोड, मराठाहल्ली पर एक नया बर्गर आउटलेट स्थित है जिसका नाम मिस्टर फिली है। यहां पहले 100 ग्राहकों को अपने बर्गर और मिल्कशेक की खरीद पर 30 प्रतिशत की छूट दे रहा है, जो 26 अप्रैल को अपनी स्याही वाली उंगली रेस्टोरेंट में दिखाएंगे।
यह ऑफर 26 अप्रैल को चुनाव के दिन से शुरू होकर तीन दिनों के लिए लागू होगा। ऑफर का लाभ उठाने के लिए, ग्राहकों को अपनी स्याही लगी उंगली दिखानी होगी जिसे पार्क के प्रवेश द्वार पर चेक किया जाएगा।
एयर इंडिया दे रहा है यह ऑफर
एयर इंडिया एक्सप्रेस 18-22 वर्ष के बीच के उन सभी पहली बार मतदाताओं को अपनी उड़ानों पर 19 प्रतिशत की छूट दे रहा है जो मतदान के लिए अपने शहर वापस जाने की योजना बना रहे हैं।
यह भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और चुनावों में उनकी भागीदारी को आसान बनाने के लिए #VoteAsYouAre पहल और अभियान के एक हिस्से के रूप में आता है।
एम्यूजमेंट पार्क वंडरला हॉलीडेज दे रहा यह ऑफर
फेमस एम्यूजमेंट पार्क वंडरला हॉलीडेज ने उंगलियों पर मतदान की स्याही लगाने वाले मतदाताओं के लिए अपने टिकटों पर 15 प्रतिशत की छूट की घोषणा की है।
इसके अलावा डेक ऑफ ब्रूज़, मतदान की तारीख के एक दिन बाद, 27 अप्रैल, शनिवार को अपनी स्याही लगी उंगली दिखाने वाले पहले 50 मेहमानों को एक मुफ्त बीयर दे रहा है।
सिर्फ यही नहीं, बाइक एग्रीगेटर ऐप रैपिडो ने 26 अप्रैल को बेंगलुरु में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए मुफ्त ऑटो और कैब सवारी का विस्तार करने के लिए "सवारी जिम्मेदारी की" पहल शुरू करने के लिए बेंगलुरु महानगर पालिका और चुनाव आयोग के साथ साझेदारी की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications