Bengaluru Weather News: बेंगलुरू में पिछले कुछ कुछ दिनों से बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। IMD ने हाल ही में कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अगले कुछ दिनों में बेंगलुरू का मौसम कैसा रहेगा इसके बारे में आईएमडी ने जानकारी दे दी है। आइए आपको भी बताते हैं कि आने वाले समय में मौसम कैसा रहने वाला है।

11 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? (Bengaluru Weather Today)
आज 11 अक्टूबर 2024 को न्यूनतम और अधिकतम तापमान 19.96 डिग्री सेल्सियस और 26.86 डिग्री सेल्सियस दर्शाता है। वहीं, 12 अक्टूबर 2024 को, बैंगलोर में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान 19.83 डिग्री सेल्सियस और 26.84 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया बेंगलुरु में बारिश का हाल (Weather-Bangalore)
मौसम विभाग ने दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है क्योंकि बहुत भारी बारिश के साथ-साथ आंधी, बिजली और तूफान भी आने की संभावना है। आज, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बादलव गरजने के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।
कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) ने आगामी पांच दिनों के लिए मौसम की रिपोर्ट जारी की और बताया है कि राज्य के तटीय जिलों से सटे तटीय और पहाड़ी जिलों में आज बादल गरजने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, बाकी दिनों में बारिश कम होने की संभावना है।
इन जगहों पर होगी अधिक बारिश (weather in bangalore today)
अगले तीन दिनों में कोडागु और चिकमगलूर समेत कर्नाटक के 12 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कोडागु, हसन, चिकमगलूर और चामराजनगर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि तुमकुर, शिमोगा, मैसूर, मंड्या, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, पुत्तूर, नेपोक्लू, उप्पिनंगडी, पनाम्बुर, मणि, कृष्णराजपेट, कनकपुरा, टिपतुरु, हिरेकेरूर, अगुम्बे, कलासा, मुदिगेरे, कोट्टीगेहर, कोप्पा, बेलूर, बेल्लूर, भद्रावती, गेरुसोप्पा, बनवासी, बेलथांगडी सहित कई इलाकों में पहले ही भारी बारिश हो चुकी है। धर्मस्थल, कादरा, गुट्टल, हिडाल, और चन्नरायपटना। एचडी कोटे, कुशलानगर, कुनिगल, त्यागार्थी और गुंडलूपेट में भी बारिश दर्ज की गई है।
आईएमडी ने बताया बेंगुलरू के मौसम का हाल
बेंगलुरू में पिछले कुछ दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। आज भी शहर में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में आंधी-तूफान आ सकता है और हल्की बारिश भी आज हो सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications