IMD New Update On Rainfall: गर्मी के कारण भारत के कई राज्यों में लोगों का बुरा हाल हो गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में गर्म हवाएं और गर्मी झुलसा रही है। वहीं, बेंगलुरु के निवासियों ने सुबह-सुबह बादल छाए रहने के साथ सुबह की शुरुआत की है। बेंगलुरु के मौसम से जुड़ी हुई नई अपडेट मौसम विभाग ने दी है। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

मौसम विभाग ने बताया ऐसा रहेगा आज का मौसम
आज बेंगलुरु में तापमान 25.94°C है। पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 21.61°C और अधिकतम 28.81°C रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जून से आज यानी 10 जून तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर और 11 जून 2024 को तटीय कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है।
10 जून 2024 तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बादल गरजने के साथ बारिश होने की भी संभावना है।
11 से 15 जून तक क्या होगी भारी बारिश ?
11 जून, 2024 को बेंगलुरु में छंटे हुए बादल नजर आएंगे। वहीं, 12 जून, 2024 को हल्की बारिश और 13 जून, 2024 को भी शहर में हल्की बारिश जारी रहेगी।
14 और 15 जून को भी यह बारिश जारी रहने की संभावना है। जून की शुरुआत में बेंगलुरू में मानसून ने तेजी से एंट्री की थी, पहले सप्ताह में 152.5 मिमी बारिश हुई, जो कि मासिक औसत 110.3 मिमी से काफी अधिक है। 2 जून को तूफानी मौसम भी देखने को मिला। टेक सिटी में आज बारिश की उम्मीद है, कल भी इसी समय हल्की बारिश जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, अगले सप्ताह बारिश कम होने की उम्मीद है।
इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट
आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून तक सिर्फ कर्नाटक ही नहीं, गोवा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश को लेकर चेतवानी जारी की गई है। केरल में कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
एक हफ्ते पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म होता हुआ दिखा है। ऐसे में आंधी तूफान और हल्की बारिश के बावजूद प्रदेश का तापमान चढ़ने लगा है। बेंगलुरु में भी आने वाले कुछ दिनों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
यहां मिलेगी लोगों को गर्मी से राहत
इस बीच उत्तर भारत के लोगों के लिए भी राहत भरी खबर है। दरअसल, केरल के तट से होकर चला मानसून अब जल्द ही उत्तर भारत के राज्यों में प्रवेश करेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
इस दौरान हल्की गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा और आसपास के तटीय राज्यों जैसे- आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक तेज आंधी और लू चल सकती है।
वहीं, कुछ जगहों पर प्री-मानसून की बारिश भी हो सकती है और अगले हफ्ते से यहां पर मौसम में कुछ बदलाव भी देखा जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications