Bengaluru weather today: बेंगलुरु के निवासियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय चल रहा है क्योंकि जल संकट जारी रहने के कारण बेंगलुरु में गर्मी का प्रकोप जारी है। शहर भीषण गर्मी की लहर के साथ-साथ लंबे समय तक जल आपूर्ति संकट के कारण लोग परेशान हैं। बेंगलुरु में पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

1 मार्च से 21 अप्रैल, 2016 और 2024 के आंकड़ों की तुलना करने पर, 2024 में औसत तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई है। विशेष रूप से, 21 अप्रैल, 2016 तक 34 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक तापमान वाले 49 दिनों का अनुभव हुआ था, जबकि 2024 में 51 ऐसे दिन देखे गए हैं दिन। वहीं, 2016 में, 21 अप्रैल तक 35 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक तापमान वाले 33 दिन थे, जबकि 2024 में, यह संख्या 29 दिन है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2016 के बाद से बेंगलुरु में पिछले 8 सालों में अप्रैल महीने में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।
अब तक का सबसे अधिक पारा स्तर अप्रैल 2016 में दर्ज किया गया था, उस समय शहर की वेधशाला ने 39.2 डिग्री सेल्सियस का उच्चतम स्तर रिकॉर्ड किया था। इस उच्चतम तापमान के मुकाबले, 02 अप्रैल 2024 को बेंगलुरु का तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो 2016 के बाद से पिछले 8 सालों में सबसे अधिक है।
सिर्फ यही नहीं, पिछले कुछ दिनों में बेंगलुरु में दिल्ली से भी ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है। पिछले सात दिनों 28 अप्रैल से 03 अप्रैल का औसत तापमान बेंगलुरु के लिए 36.2°C और दिल्ली (सफदरजंग) के लिए 35.2°C था।
इस समय के दौरान दिल्ली में 29 मार्च को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, बेंगलुरु में 02 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी अनुमान लगया गया है कि अगले कुछ दिनों में तापमान का स्तर बढ़ेगा। बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, मांड्या, तुमकुर और मैसूर क्षेत्रों में अगले पांच दिनों में मौसम की स्थिति 2 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।
कुछ समय पहले केंगेरी और येलहांका में दर्ज की गई बारिश भीषण गर्म मौसम की लंबी अवधि के अंत का प्रतीक भी माना जा रहा है।
बेंगलुरु में भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक वैज्ञानिकों के अनुसार, गर्मी की लहर को अल नीनो प्रभाव के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पिछले साल अल नीनो सूचकांक 1.5 पर था। इस साल यह घटकर 1.1 पर आ गया है और अगले कुछ महीनों में इसमें और कमी आने की उम्मीद है और यह तटस्थ स्तर पर पहुंच जाएगा।
जानिए बेंगलुरु में गर्मी के पीछे का कारण
आपको बता दें कि अल नीनो एक जलवायु पैटर्न है जो पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में सतही जल के असामान्य रूप से गर्म होने का वर्णन करता है। यह दुनिया भर में सामान्य मौसम पैटर्न को बाधित करता है, जिससे बाढ़, सूखा और अन्य चरम मौसम की घटनाएं होती हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार, कर्नाटक में गर्म मौसम की स्थिति अल नीनो प्रभाव में वृद्धि के कारण है लेकिन अभी भी इसके कम होने की उम्मीद है, जिससे मानसून अधिक संतुलित रहेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications