Bangalore Weather News in Hindi: देश भर में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और बेंगलुरु में 23 अप्रैल को 37.6 डिग्री सेल्सियस का भीषण तापमान दर्ज किया गया, जो अप्रैल के महीने में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा है।
यह शहर पहले से ही कई महीनों से लगातार गर्मी का प्रकोप झेल रही है, मंगलवार को भी भीषण तापमान और चिलचिलाती गर्मी जारी रही, जो अप्रैल के औसत से 3.4 डिग्री अधिक है।

आपको बता दें कि बेंगलुरु में आखिरी बार तापमान दो हफ्ते पहले 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बेंगलुरु में अप्रैल के उच्चतम तापमान का रिकॉर्ड 39.2 डिग्री सेल्सियस है, जो 2016 में दर्ज किया गया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जताई चिंता
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिकों ने इस जानकारी पर चिंता व्यक्त की है। शुक्रवार(26 अप्रैल) को होने वाले लोकसभा मतदान के साथ, अगले दो दिनों में पारा और भी ऊपर चढ़ सकता है और यह संभवत 39 डिग्री के निशान को पार कर सकता है।
आपको बता दें कि वैज्ञानिकों के अनुसार, कर्नाटक में गर्म मौसम की स्थिति अल नीनो प्रभाव में वृद्धि के कारण है। पिछले साल अल नीनो सूचकांक 1.5 पर था। इस साल यह घटकर 1.1 पर आ गया है और अगले कुछ महीनों में इसमें और कमी आने की उम्मीद है और यह तटस्थ स्तर पर पहुंच जाएगा।
अप्रैल में इतनी बारिश हुई है दर्ज
आईएमडी के वैज्ञानिक ए प्रसाद के अनुसार, बेंगलुरु में अप्रैल में आमतौर पर औसत बारिश 61.7 मिमी होती है, जबकि एक महीने में एक दिन में बारिश का रिकॉर्ड 108.6 मिमी है, जो 2001 में दर्ज किया गया था और अप्रैल 2001 में कुल 323.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों तक झारखंड में हीटवेव की स्थिति की भी संभावना बताई गई है। कर्नाटक के कुछ हिस्से लगातार तापमान की चपेट में हैं, दूसरी ओर आईएमडी ने राज्य के अन्य हिस्सों के लिए "पीला" और "नारंगी" भी अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी विभाग ने बागलकोट, बेलगावी, बीदर, धारवाड़, गडग, हावेरी, कालाबुरागी और विजयपुरा जिलों में "ऑरेंज" अलर्ट जारी किया है। वहीं, बल्लारी, चिक्कमगलुरु, चित्रदुर्ग, हसन, कोडागु, मांड्या, मैसूरु और शिवमोग्गा जिलों में "येलो" अलर्ट जारी किया।
इन जिलों में अधिक गर्मी होने की संभावना
कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने अपने तापमान पूर्वानुमान में कहा, 24 से 27 अप्रैल 2024 तक दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों में गर्म और आर्द्र स्थिति बनी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है और अगले 5 दिनों तक राज्य में 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 20 अप्रैल को बेंगलुरु के कई इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली थी, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा हो गया था और लोगों को गर्मी से राहत भी मिली थी।
इनमें वारथूर, सारजपुर रोड, बेलंदुर, कोरमंगला, जया नगर, जेपी नगर, टाटानगर, यशवंतपुर, मल्लेश्वरम, विजयनगर जैसे और तमाम से ऐसे शहरों के हिस्सों में बारिश ने झुलसती गर्मी से लोगों को राहत दिलाई थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications