Bengaluru Weather Weekly Update: बेंगलुरु में जून के पूरे महीने में बारिश ने एक तरफ मौसम सुहावाना बना दिया तो दूसरी तरफ लोगों को जलभराव का भी सामना करना पड़ा है। पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु में हल्की बारिश हो रही है। कल भी बेंगलुरू में ठंडी और हवा के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई थी। इस पूरे हफ्ते मौसम कैसा रहने वाला है और मौसम विभाग ने क्या अपडेट दी है चलिए आपको बताते हैं।

आज कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम
शहर के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि 7 जुलाई को बेंगलुरू में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के साथ-साथ लगातार तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है। आज का अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
पूरे हफ्ते ऐसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम
इस हफ्ते के मौसम के हाल की बात करें तो 8 और 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इन दिनों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं, 10 और 11 जुलाई को तेज बारिश होगी। कई जिलों में मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।
इन जगहों पर होगी कर्नाटक में जमकर बारिश
आईएमडी के अनुसार, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।
चिकमगलुरु, शिवमोग्गा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश से लेकर बहुत भारी बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने और हवा की गति (30-40 किमी प्रति घंटे) तक पहुंचने की संभावना है। दक्षिण कर्नाटक के बेल्लारी, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, चामराजनगर, चिक्काबल्लापुरा, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, हसन, कोलार, कोडागु, मांड्या, मैसूर, रामनगर, तुमकुर, विजयनगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने और हवा की गति (30-40 किमी प्रति घंटे) तक पहुंचने की संभावना है।
उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने तथा 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है।
इन जगहों पर जारी किया गया है अलर्ट
कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने 12 जुलाई तक पूरे राज्य में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है, जबकि कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दक्षिण कन्नड़, उडुपी, चिकमगलुरु और शिवमोग्गा जिलों के लिए "ऑरेंज अलर्ट" और बेलगावी, धारवाड़ और कोडागु जिलों के लिए "येलो अलर्ट" जारी किया, जिसमें भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
भारी बारिश का कहर जारी
आईएमडी ने कहा कि जिन स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है, वहां निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ आने, कच्चे और असुरक्षित तथा अस्थायी ढांचों को नुकसान पहुंचने, बिजली आपूर्ति बाधित होने, यातायात प्रवाह में बाधा आने, पेड़ों को नुकसान पहुंचने, फसलों को मामूली नुकसान पहुंचने, भूस्खलन और चट्टानों के गिरने की आशंका है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications