Bangalore Mausam Ki Jankari: एक तरफ से उत्तर भारत में लोग गर्मी से परेशान हो चुके हैं वहीं, दूसरी ओर बेंगलुरु में कल दिन भर मूसलाधार बारिश हुई है जिसके कारण कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लग गया तो वहीं कुछ जगहों पर जलभराव हो गया।
हालांकि, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार कल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। भले ही बेंगलुरु में मौसम बहुत सुहावना हो गया है लेकिन लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम
गार्डन सिटी में आज तापमान 23.28 °C है। भारत की सिलिकॉन वैली में अगले एक हफ्ते से दस दिनों तक मौसम सुहाना रहने वाला है। शहर में बहुत हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शहर में बहुत हल्की बारिश होगी लेकिन अगले 5 दिनों में कुछ दिन पूरी तरह बारिश नहीं होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के बाद हल्की बारिश ही होने की संभावना है और 18 जून के बाद भारी बारिश नहीं होने का अनुमान है।
वहीं, बादल छाए रहने का भी अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 20.53 °C और 27.63 °C रहने वाला है। कल, शनिवार, 15 जून, 2024 को, बैंगलोर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 19.73 °C और 31.23 °C रहने का अनुमान है।
जमकर हुई है पिछले हफ्ते बारिश
पिछले हफ्ते से बेंगलुरु में इस बार हल्की बारिश ही हुई है। शहर ने पहले ही अपने मासिक वर्षा औसत को पार कर लिया है, जून के लिए सामान्य 110.3 मिमी के मुकाबले 152.5 मिमी बारिश हुई है। अगले 7-10 दिनों में, बेंगलुरु में केवल 10-15 मिमी बारिश होने की उम्मीद है।
ट्रैफिक जाम और जलभराव ने लोगों को किया परेशान
आउटर रिंग रोड के किनारे स्थित बेंगलुरु के टेक हब में गुरुवार शाम को भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। दोपहर बाद भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे महादेवपुरा, बागमने टेक पार्क और आरएमजेड इकोवर्ल्ड जैसे इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो गई।
लोगों को घंटों बंपर ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ा। सिर्फ यही नहीं, कई लोगों ने बेंगलुरु में चल रही यातायात समस्याओं को संबोधित न करने के लिए अधिकारियों के प्रति निराशा व्यक्त की। बारिश ने शांतिनगर, पेंट्री रोड और शिवाजी नगर सहित शहर के कई हिस्सों को प्रभावित किया।
अन्य प्रभावित क्षेत्रों में टास्कर टाउन, बनासवाड़ी, बॉरिंग हॉस्पिटल रोड, गोट्टिगेरे, जयानगर, मल्लेश्वरम, यशवंतपुर, जलाहल्ली, राजाजीनगर, सुनकादकट्टे, तवरेकेरे, कोट्टीगे पाल्या, कामाक्षी पाल्या, विल्सन गार्डन, बसवनगुडी, लाल बाग, विजयनगर और महादेवपुरा शामिल हैं।
पिछले दिनों की तुलना इस बार बारिश शाम से पहले ही शुरू हो गई। इससे कई वाहन चालकों को परेशानी हुई।
2 जून को 133 वर्षों में सबसे अधिक बारिश हुई थी।
लगभग पांच घंटे की बारिश के बाद, 2 जून को शहर की सड़कों पर जाम की लंबाई 859 किलोमीटर थी, जो जनवरी से मई तक सभी रविवार को दर्ज की गई 221 किलोमीटर की औसत जाम की लंबाई से काफी अधिक थी। सड़कों पर बारिश के कारण लोगों को कई घंटों तक जाम में जुझना पड़ा।
वरथुर रोड, होसुर रोड, रेजीडेंसी रोड, सरजापुर रोड, बल्लारी रोड, केंचेनहल्ली मेन रोड, स्वामी विवेकानंद रोड, आनंद नगर कॉलोनी, कोनप्पना अग्रहारा, एचएमटी लेआउट और महादेवपुरा में गंभीर जाम की सूचना मिली थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications