Bangalore Rain Alert: अप्रैल में गर्म मौसम झेलने के बाद, लोगों को बारिश से राहत मिली है। हाल ही में आईएमडी ने बेंगलुरु में मई महीने के दौरान शहर में सामान्य के करीब बारिश होने पर संभावना जताई थी। मई में बेंगलुरु में आमतौर पर 128.7 मिमी बारिश होती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बेंगलुरु ने बुधवार के लिए बेंगलुरु के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
आपको बता दें कि येलो अलर्ट का मतलब है कि शहर में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जब किसी राज्य में कई जगह पर भारी बारिश की आशंका होती है तो सरकार येलो अलर्ट जारी करती है।
येलो अलर्ट में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश होने की उम्मीद होती है। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी करने का मतलब है कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है, लेकिन मौसम कभी भी खतरनाक हालात बना सकता है।

अगले दो दिन हो सकती है बारिश
हालाँकि, पूर्वानुमान में यह भी बताया गया है कि अगले दो दिनों में, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश शाम या रात तक हो सकती है।
शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
शहर में मई की शुरुआत से ही बारिश हो रही है और इसके परिणामस्वरूप तापमान में काफी गिरावट आई है। इस महीने की शुरुआत में शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को गिरकर 33.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो भारी गिरावट है।
मंगलवार को शहर में कम से कम एक महीने में सबसे ठंडा दिन माना गया है। आपको बता दें कि बेंगलुरु शहर में पिछले चार दिनों में 4 मिमी से 30 मिमी बारिश हुई, होसाकोटे जिले में भारी बारिश हुई, जो बेंगलुरु ग्रामीण जिले के अंतर्गत आता है।
बारिश ने बेंगलुरु की चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाई, वहीं आईएमडी ने 3 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो शहर में मई के औसत तापमान से लगभग चार डिग्री अधिक था।
वहीं, 24.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बेंगलुरु में इस साल 2 मई की रात सबसे गर्म दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भारी बारिश से रात के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
12 और 13 मई को मध्यम बारिश की उम्मीद
आपको बता दें के अनुसार, इस सप्ताह बेंगलुरु में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। अगले सप्ताह की शुरुआत में 12 और 13 मई को कुछ मध्यम बारिश की उम्मीद की जा सकती है।
ऐसा लग रहा है कि शहर और उपनगरों में गर्म मौसम की समस्या इस हफ्ते कम हो जाएगी। हालांकि, इस मौसम से उमस भरी गर्मी से भी लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
वैसे तो मई में अक्सर तूफान का प्रकोप बेंगलुरु को झेलना पड़ता है। मई महीने के दूसरे भाग के दौरान और जून के पहले सप्ताह के आसपास किसी भी समय मानसून का आगमन हो सकता है।
आपको बता दें कि इस बारिश से बेंगलुरु के कई हिस्सों में लोगों को गर्म मौसम से राहत मिली है।
बेंगलुरू में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ जाता है। आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित हो सकता है और कुछ क्षेत्रों में बारिश के कारण यह परेशानी देखी भी जा रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications