Bengaluru Weather News Today: बेंगलुरु में बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। लंबे समय तक सूखे जैसे हालात झेलने के बाद बेंगलुरु शहर में बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है।
मई महीने के पहले 15 दिनों में बेंगलुरु और उपनगरों में अच्छी बारिश हुई है। इनमें से कुछ दिनों में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। जिसके कारण कई जगहों पर जलभराव भी हो गया।
इस सप्ताह के दौरान शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है, जो अगले सप्ताह तक जारी रहने का भी अनुमान है।

ऐसे रहेगा इस हफ्ते मौसम
सप्ताह के बाकि दिनों के लिए, आईएमडी का अनुमान है कि आज न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। पूरे सप्ताह, तापमान न्यूनतम 22-23°C और अधिकतम 29-30°C के बीच रहने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि 19 मई को तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।
वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में कलबुर्गी में सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इन जगहों पर होगी भारी बारिश
कर्नाटक के अन्य हिस्से यानी दक्षिण कन्नड़, उडुपी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोडागु, चिक्कमगलुरु और शिवमोग्गा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है।
उत्तर कन्नड़ जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, बागलकोट, बेलगावी, बीदर, धारवाड़, गडग, हावेरी, कलबुर्गी, कोप्पल, रायचूर, विजयपुरा और यादगीर जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।
वहीं, बल्लारी, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, चामराजनगर, चिक्कबल्लापुरा, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, हासन, कोलार, मांड्या, मैसूर, रामानगर, तुमकुर में कई स्थानों पर तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली कड़कने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विजयनगर में भी बारिश होने का अनुमान है।
इतना रहेगा एक्यूआई
बेंगलुरु में पीएम10 कणों के लिए वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) वर्तमान में 59 है, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।
आपको बता दें कि शून्य और 50 के बीच AQI मान 'अच्छा' माना जाता है, जबकि 50 और 100 के बीच 'संतोषजनक' होता है। वहीं, 100 और 200 के बीच AQI स्तर पर मध्यम सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
उत्तर भारत में गर्मी का कहर रहेगा जारी
दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और कई सारे अन्य राज्यों में लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। आपको बता दें कि 21 मई यानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रहा और 22 मई से 24 मई के दौरान अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है।
बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने कई अन्य राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति की संभावना है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications