Bengaluru Weather Update: बेंगलुरू शहर पिछले कुछ दिनों से पानी की किल्लत को लेकर सुर्खियों में छाया रहा. लेकिन शहर को लोगों के लिए अब राहत मिलने वाली है. क्योंकि आज 12 मई को शहर में तेज तूफान और भारी बारिश की अनुमान है. मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, इससे ट्रैफिक को लेकर दिक्कत बढ़ सकती हैं. क्योंकि बारिश के चलते जल जमाव जैसी दिक्कतें होंगी. IMD ने बेंगलुरू को लेकर जारी अनुमान में बताया कि शहरवासियों को हीटवेव से राहत मिल जाएगी.
IMD का क्या है मौसम को लेकर अनुमान
मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक बेंगलुरू में 12 मई को तेज बारिश होने का अनुमान है. कर्नाटक की राजधानी में बारिश होगी. साथ ही तेज तूफानी और बीजली कड़कने का अनुमान है. बेंगलुरू ग्रामीण को लेकर विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इससे करीब हफ्तेभर पहले विभाग ने शहर के कुछ इलाकों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था.

बेंगलुरू में कब होगा बारिश?
IMD यानी मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ एन Puviarasan ने कहा कि इस पूरे हफ्ते झमाझम बारिश रहने का अनुमान है. समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर मराठवाड़ा से अंदर कर्नाटक और केरल के कोमोरिन एरिया तक असर देखने को मिल सकता है. यानी कि कोडागु, हसन, शिवमोग्गा और मैसूरु जिलों में आने वाले दिनों में तेज हवा और भारी बारिश देखने को मिल सकता है. इसके अलावा दक्षिण कन्नड़, उडुपी, बेलगावी, विजयपुरा, चिक्कबल्लापुरा, धारवाड़, बागलकोट, बल्लारी, गडग, बेंगलुरु ग्रामीण और शहरी, कोलार, चामराजनगर, चिक्कमगलुरु, चित्रदुर्ग, मांड्या, दावणगेरे, तुमकुरु, रामानगर, विजयनगर, हावेरी, कोप्पल, बीदर, कलबुर्गी, रायचूर और यादगीर में भी मीडियम बारिश का अनुमान है.
कैसे रहेगा हफ्तेभर मौसम का हाल?
मौसम विभाग के मुताबिक बेंगलुरू में आने वाले हफ्ते में बारिश, तूफान, बिजली और तेजज हवाएं जारी रहने की उम्मीद है. इसके तहत अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. IMD के मुताबिक 12 मई को दक्षिण कर्नाटक में और 13 मई और 14 मई को राज्य के दक्षिण और उत्तर दोनों आंतरिक क्षेत्रों में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.
क्या होता है येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट?
मौसम विभाग ने बेंगलुरू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तो ये जानना जरूरी है कि ऑरेंज अलर्ट तो क्या है? सबसे पहली बात की मौसम के खराब हो जाने पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है, जिसका साफ मतलब है कि आपको घर से बाहर देख कर निकलना चाहिए. किसी बेहद जरूरी काम के लिए ही सावधानी के साथ बाहर निकलें. मौसम विभाग भारी बारिश, तूफान, बादल फटने की स्थिति में रेड अलर्ट भी जारी करता है. यानी मौसम के प्रकोप से लोगों को जान-माल का नुकसान हो सकता है. इसके अलावा येलो अलर्ट भी जारी किया जाता है, जिसका मतलब होता है कि लोग सतर्क रहें. अगर मौसम ज्यादा खराब होता है तो उसके लिए तैयार भी रहें.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications