Bengaluru Weather Rain Forecast: बेंगलुरु शहर में एक सप्ताह तक मौसम के खुशनुमा बने रहने के साथ बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है।
शहर में सुबह बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने दी यह जानकारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बेंगलुरु में कई स्थानों पर तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, बेंगलुरु में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
कर्नाटक राज्य में ऐसा रहेगा मौसम
आपको बता दें कि 19 मई को तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। राज्य के मैदानी इलाकों में कलबुर्गी में सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
23 मई तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने यह भी बताया कि दक्षिण कन्नड़, उडुपी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
तेज हवाओं (40-50) के साथ भारी बारिश से बहुत भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोडागु, शिवमोग्गा, हासन, चिक्कमगलुरु, मैसूरु, चामराजनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) होने की संभावना है।
मांड्या, रामानगर, दावणगेरे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, उत्तर कन्नड़ जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग में कई स्थानों पर तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हावेरी, कोप्पल, विजयपुरा, बल्लारी, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, चिक्कबल्लापुरा, चित्रदुर्ग, कोलार, तुमकुर, विजयनगर जिले में भी बारिश होने का अनुमान है।
आईएमडी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
दक्षिण आंतरिक तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और समुद्र तल से 1.5 किमी और 5.8 किमी के बीच ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ देखा जा सकता है।
वहीं, मध्य महाराष्ट्र के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से आंतरिक कर्नाटक के पार दक्षिण तमिलनाडु तक, औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर, मराठवाड़ा से लेकर कर्नाटक के तमिलनाडु के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण है।
आपको बता दें कि इसकी भी संभावना है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना और रायलसीमा तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना ट्रफ कम हो गया है।
आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सॉउथ कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 20 मई के बीच राज्य में 115.5 से 204.5 मिलीमीटर बारिश का पूर्वानुमान बताया है।
22 मई तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का पैटर्न बने रहने का अनुमान है, जिससे भारी वर्षा होने का अनुमान है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications