Bengaluru IMD Rain Alert News: मौसम विभाग के अनुसार, 13 या 14 जून तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मानसून के आगमन की संभावना है। राज्य में बारिश जून के पहले सप्ताह में शुरू होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने दी ये नई अपडेट
मौसम विशेषज्ञ सीएस पाटिल ने इस बात की जानकारी दी कि मानसून पहले ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर आगे बढ़ चुका है और 1-2 जून तक केरल तट पर पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद इसके 6 या 7 जून तक कर्नाटक तट पर पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनता है, जिससे चक्रवात बनता है, तो मानसून की समयरेखा प्रभावित हो सकती है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का यह भी सुझाव है कि इस तरह की चक्रवाती गतिविधि से कर्नाटक तट पर मानसून की शुरुआत में कुछ दिनों की देरी हो सकती है।
यहां होगी जून में जमकर बारिश
सीएस पाटिल ने प्री-मानसून बारिश वर्तमान में बेंगलुरु शहर में सिलिकॉन वैली और इसके आसपास के इलाकों को प्रभावित कर रही है, और यह 1 जून तक जारी रहेगी।
आपको बता दें कि आईएमडी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि दो हफ्ते से सक्रिय बारिश में थोड़ी कमी देखने को भी मिल सकती है, लेकिन कुछ दिनों बाद बेंगलुरु में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू होने की आशंका जताई जा रही है।
29 मई से 3-4 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। ये स्थितियां मानसून के आगमन के लिए अनुकूल होने की उम्मीद है।
आज बेंगलुरु में ऐसा रहेगा मौसम
बेंगलुरु में आज यानी 27 मई को अधिकतम तापमान 32 और और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान बताया है और यह भी जानकारी दी है कि आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी।
आपको बता दें कि पूरे कर्नाटक के सभी जिलों में जून में तेज बारिश होने की उम्मीद है, जो समान रूप से तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में होगी।
हालांकि, ऐसी संभावना है कि चक्रवाती गतिविधि के कारण परिवर्तन होने पर मानसून में चार से पांच दिन की देरी हो सकती है।
इस हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम
मंगलवार और बुधवार यानी 28-29 मई के लिए, आईएमडी ने अधिकतम 33 और और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है।
इसी के साथ हल्की बारिश रहने का भी अनुमान है। इन दोनों दिनों पर बादल छाए रहने की भी उम्मीद की है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार और शनिवार यानी 30 और 31 मई को तापमान 33 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, साथ ही बादल छाए रहेंगे।
कर्नाटक में गर्म मौसम जून में नहीं करेगा परेशान
आईएमडी की नई रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक में अच्छे मानसून के मौसम का अनुभव होने की उम्मीद है, जो कृषि क्षेत्र को काफी प्रभावित करेगा और इन क्षेत्रों में पानी की कमी को कम करने में काफी मदद करेगा।
इससे पहले, आईएमडी के पूर्वानुमान ने कर्नाटक में 31 मई से जल्द मानसून आने का संकेत दिया था।
AIQ की बात करें तो बेंगलुरु में पीएम10 कणों के लिए एक्यूआई वर्तमान में 60 है। आपको बता दें कि 0 और 50 के बीच AQI अच्छा माना जाता है, जबकि 50 और 100 के बीच संतोषजनक माना जाता है। वहीं, 100 और 200 के बीच AQI स्तर पर मध्यम सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications