Bengaluru Weather This Week: देश के कुछ राज्यों में बारिश ने तपती गर्मी से राहत दे दी है। इसमें कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू शामिल है।
यहां झमाझम बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। IMD की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक शहर में बारिश 23 मई तक जारी रहने वाली है। चलिए आपको बताते हैं कि इस पूरे हफ्ते तापमान कितना रहेगा और बारिश होने की क्या संभवानाएं हैं।

कैसा रहेगा आज बेंगलुरू का मौसम?
भारतीय मौसन विभाग यानी IMD के मुताबिक सोमवार को बेंगलुरू में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेने का अनुमान है।
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत मौसम बिगड़ने की स्थिति में सावधानी बरतने की जरूरत है।
इस हफ्ते के लिए क्या है मौसम के लिए अनुमान?
IMD ने बेंगलुरू के लिए अगले हफ्ते का अनुमान जारी किया है। इसमें सामान्य तौर पर बादल छाए जाने, बारिश और बिजली कड़कने का अनुमान जारी किया है।
20 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
21 मई को भी न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 22 और 23 मई के दौरान न्यूनतम टेंपरेचर 23 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री रहने का अनुमान है।
जबकि 24 और 25 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी की संभावना है। इस दौरान तापमान 23 से 30 डिग्री सेल्सियस की रेंज में रह सकता है।
आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सॉउथ कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 20 मई के बीच राज्य में 115.5 से 204.5 मिलीमीटर बारिश का पूर्वानुमान बताया है।
22 मई तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का पैटर्न बने रहने का अनुमान है, जिससे भारी वर्षा होने का अनुमान है।
कर्नाटक के मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक 17 मई को जमकर बारिश हुई और इस दौरान शिवमोग के Maruthipura में 133.5mm, हसन के Sankanahalli में 110.5mm और मैसूर के Heggadahalli में 110mm में बारिश हुई, यह राज्य में सबसे ज्यादा बारिश वाले इलाके रहे।
बेंगलुरु में तपती गर्मी के साथ कुछ इलाकों में हो रही पानी के संकट से भी राहत मिली है वहीं, एक तरफ बेंगलुरु में कई जगहों पर बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है।
आपको बता दें कि बेंगलुरु शहर पिछले सप्ताह तक लू जैसी स्थिति से जूझ रहा था, और अब, दिन का पारा गिर गया है जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।
इस सप्ताह के बाकी दिनों में बेंगलुरु में अधिक बारिश के पूर्वानुमान के साथ, क्षेत्र में यह सुखद मौसम बना रहेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications