Bangalore Rain News: बेंगलुरु में 41 सालों में सबसे गर्म अप्रैल महीने में दर्ज किया गया। आईएमडी ने 12 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया और कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए है।
बारिश के कारण बेंगलुरु निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर यह है कि अब लोगों को गर्म मौसम की मार नहीं झेलनी पड़ेगी।

इस दिन तक हो सकती है बारिश
शहर में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कर्नाटक की राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
संभावना है कि 12 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कभी-कभी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है।
इन जगहों पर हुआ जलभराव
आपको बता दें कि भारी बारिश की वजह से हवाई अड्डे की ओर हेब्बल फ्लाईओवर और वीरन्नापाल्या, महारानी अंडरपास, सुमनहल्ली, वड्डरापाल्या सिग्नल, नागवारा, हेब्बल रेलवे स्टेशन और कामाक्षीपाल्या क्षेत्रों सहित शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया।
सिर्फ यही नहीं, जयमहल रोड, कथ्रिगुप्पे सिग्नल, गुंडू राव सर्कल, लिंगराजपुरम मेन रोड, महकरी सर्कल, देवेगौड़ा सर्कल के पास पीईएस कॉलेज, गंगम्मा सर्कल, हेनूर मेन रोड और मल्लेश्वरम में पेड़ उखड़ गए।
अप्रैल में झेली लोगों ने भीषण गर्मी की मार
41 सालों में बेंगलुरु में अप्रैल माह में लोगों ने बहुत अधिक गर्मी को झेला है। बेंगलुरु शहर अपनी सुहावनी जलवायु के लिए मशहूर और इस शहर में पिछले महीने असामान्य रूप से भीषण गर्मी पड़ी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बेंगलुरु में अप्रैल में कोई बारिश नहीं हुई, जो 1983 के बाद इस तरह का पहला मामला है।
इस दिन पर बरसेंगे बादल
इस हफ्ते बेंगलुरु में अच्छी बारिश होने की संभावना है। ऐसा लग रहा है कि शहर और उपनगरों में गर्म मौसम की समस्या इस हफ्ते कम हो जाएगी।
अगले सप्ताह की शुरुआत में 12 और 13 मई को कुछ मध्यम बारिश की उम्मीद की जा सकती है। इस मौसम से उमस भरी गर्मी से भी लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। वहीं, 10 और 13 मई को तापमान 23 और 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ-साथ मई में पूरे हफ्ते बारिश होने की संभावना बहुत अधिक है।
बेंगलुरू में 41 वर्षों में अप्रैल सबसे गर्म रहा। अपनी सुहावनी जलवायु के लिए मशहूर इस शहर में पिछले महीने असामान्य रूप से भीषण गर्मी पड़ी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बेंगलुरु में अप्रैल में कोई बारिश नहीं हुई, जो 1983 के बाद इस तरह का पहला मामला है।
लगभग 106.6 मिमी की भारी बारिश नवंबर 2023 में दर्ज की गई थी, और तब से, शहर में बारिश बहुत अधिक नहीं हुई है जिसके कारण पिछले महीने तापमान में वृद्धि हुई।
आपको बता दें कि बेंगलुरु में अप्रैल में कम से कम 50 सालों में दूसरा सबसे गर्म दिन देखा गया था। इस दिन पर तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।
अप्रैल में सबसे अधिक तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अप्रैल 2016 में दर्ज किया गया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications