
Best 10 ELSS Funds : अगर आप वित्त वर्ष 2022-23 के लिए टैक्स-सेविंग निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास केवल 31 मार्च तक का मौका है। ऐसे समय पर कई टैक्सपेयर्स टॉप टैक्स-सेविंग्स म्यूचुअल फंड ऑप्शनों की तलाश करते हैं। ये होती हैं इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ईएलएसएस)। इनमें निवेश करके आप एक वित्त वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स कटौती के लिए क्लेम कर सकते हैं। पिछले पांच सालों में कई ईएलएसएस फंड्स ने डबल डिजिट रिटर्न दिया है। एम्फी की वेबसाइट पर 3 मार्च 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार हम यहां आपको पिछले पांच वर्षों में 12 फीसदी से अधिक रिटर्न देने वाले ईएलएसएस फंड की लिस्ट बताएंगे।
क्वांट टैक्स प्लान
क्वांट टैक्स प्लान के डायरेक्ट प्लान ने बीते 5 सालों में 21.73 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। इस स्कीम के रेगुलर प्लान ने सालाना 19.89 फीसदी का रिटर्न दिया है। बता दें कि यह स्कीम निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
मिरे एसेट टैक्स सेवर फंड
मिरे एसेट टैक्स सेवर फंड का डायरेक्ट प्लान 5 सालों से लगातार 15.02 फीसदी का रिटर्न दे रहा है। इस स्कीम का रेगुलर प्लान इसी अवधि में 13.44 फीसदी का सालाना रिटर्न दे रहा है। यह फंड निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करता है।
केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर फंड
केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर फंड का डायरेक्ट प्लान 5 सालों में 15.38 फीसदी का सालाना रिटर्न देने में कामयाब रहा है। वहीं इस स्कीम के रेगुलर प्लान ने 14.13 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। यह फंड एसएंडपी बीएसई 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करता है।
पीजीआईएम इंडिया ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड
पीजीआईएम इंडिया ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड का डायरेक्ट प्लान 5 सालों में 13.59 फीसदी का रिटर्न देता रहा है। वहीं इस स्कीम का रेगुलर प्लान 11.92 फीसदी का रिटर्न देता रहा है। यह स्कीम भी निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
बैंक ऑफ इंडिया टैक्स एडवांटेज फं
बैंक ऑफ इंडिया टैक्स एडवांटेज फंड का डायरेक्ट प्लान 5 साल में सालाना 13.37 फीसदी का रिटर्न रहा है, वहीं स्कीम के रेगुलर प्लान ने 12.10 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह फंड एसएंडपी बीएसई 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करता है।
डीएसपी टैक्स सेवर फंड
डीएसपी टैक्स सेवर फंड का डायरेक्ट प्लान 5 साल में 13.32 फीसदी का सालाना रिटर्न देता रहा है। वहीं स्कीम का रेगुलर प्लान 12.32 फीसदी का रिटर्न देता रहा है। यह स्कीम निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
ये हैं बाकी फंड्स
यूनियन लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड का डायरेक्ट प्लान 12.77 फीसदी और रेगुलर प्लान 12.09 फीसदी का रिटर्न देता रहा है। इसी तरह जेएम टैक्स गेन फंड का डायरेक्ट प्लान 12.04 फीसदी और रेगुलर प्लान 12.05 फीसदी का सालाना रिटर्न देता रहा है। इसके अलावा आईडीएफसी टैक्स एडवांटेज (ईएलएसएस) फंड का डायरेक्ट प्लान 12.60 फीसदी और रेगुलर प्लान 11.28 फीसदी का सालाना रिटर्न देता रहा है। लिस्ट में अंतिम स्कीम है टाटा इंडिया टैक्स सेविंग्स फंड, जिसका डायरेक्ट प्लान 5 साल में 12 फीसदी और रेगुलर प्लान 10.49 फीसदी का सालाना रिटर्न देता रहा है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications