शेयर बाजार में तेज करेक्शन का सिलसिला जारी है. पिछले 11 में से 8 दिन बाजार लाल निशान में रहा. बाजार की गिरावट में सबसे बड़ा ट्रिगर लोकसभा चुनाव और FIIs का फ्लो है. गिरते बाजार में कमाई का शानदार मौका है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और Sharekhan ने खरीदारी के लिए 10 शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में ICICI Lombard, JSW Infra, Bharti Airtel, Kirloskar Oil, SBI, Bajaj Consumer, Suraj Estate Developers, NMDC, Kajaria Ceramics, Cipla शामिल हैं.
MOFSL और Sharekhan के पसंदीदा 10 शेयर
1. ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए ICICI Lombard को चुना है. शेयर पर 2,100 रुपए का अपसाइड रिटर्न दिया है, जोकि शुक्रवार के बंद 1661.95 रुपए से ज्यादा है. यानी निवेशकों को लॉन्ग टर्म में शेयर पर 26% का पॉजिटिव रिटर्न मिल सकता है.
2. JSW Infra पर घरेलू ब्रोकरेज ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 22% अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि 300 रुपए प्रति शेयर है. शेयर गिरते बाजार में भी करीब सवा फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. सालभर में स्टॉक ने 57% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
3. ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए Bharti Airtel को चुना है. शेयर पर 1,570 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. मौजूदा भाव के लिहाज से निवेशकों को 21% का पॉजिटिव रिटर्न मिल सकता है.
4. MOFSL ने खरीदारी के लिए Kirloskar Oil को चुना है. शेयर पर 1,220 रुपए प्रति शेयर का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि शुक्रवार को क्लोजिंग प्राइस से 17% ज्यादा है. शेयर आज 13 को भी करीब 6% की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है.
5. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI पर MOFSL ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 925 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. शेयरखान ने भी शेयर पर 950 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.

6. फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी Cipla के शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 1720 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 10 मई के क्लोजिंग भाव से 26% का अपसाइड रिटर्न दे सकता है.
7. Bajaj Consumer Care पर ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 281 रुपए प्रति शेयर का अपसाइड टारगेट दिया है. यानी 10 मई के क्लोजिंग रेट से शेयर 15% का पॉजिटिव रिटर्न दे सकता है.
8. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने खरीदारी के लिए रियल एस्टेट सेक्टर से Suraj Estate Developers का शेयर चुना है. शेयर पर 478 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पर 10 मई के क्लोजिंग भाव से 30% अपसाइड का टारगेट दिया है.
9. PSU स्टॉक NMDC पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने खरीदारी की रेटिंग दी. शेयर पर 290 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पर शुक्रवार को क्लोजिंग भाव से 14% पॉजिटिव रिटर्न का अनुमान है.
10. शेयरखान ने आज खरीदारी के लिए Kajaria Ceramics का शेयर पिक किया है. शेयर पर 1600 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. बता दें कि शेयर पिछले 6 महीने में 10 फीसदी टूट चुका है. सालभर से शेयर की चाल सपाट ही रही है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications