नई दिल्ली, मार्च 5। मिड-कैप फंड इक्विटी म्यूचुअल फंड होते हैं, जो मिड साइज के बिजनेसों के शेयरों में निवेश करते हैं। जिन फर्मों को उनकी मार्केट कैपिटल के आधार पर 101 से 250 तक रेट किया जाता है, उन्हें नियमों के अनुसार मिड-कैप कंपनियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है। जब इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने की बात आती है, तो आमतौर पर निवेश पर बेहतर रिटर्न हासिल करने में कम से कम 5 साल लगते हैं। मिडकैप म्यूचुअल फंड के मामले में यह अवधि काफी लंबी होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आर्थिक संकट की स्थिति में वे बड़े साइज की कंपनियों की तुलना में अधिक प्रभावित होते हैं, और उन्हें ठीक होने में वर्षों लग सकते हैं। इसलिए मिड-कैप फंड में निवेश करते समय, आपको लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्य को ध्यान में रखना चाहिए, जैसे कि जल्दी रिटायर, बच्चे की शिक्षा आदि। यदि आप किसी मिड कैप फंड में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको यहां 5 बेस्ट फंड की जानकारी देंगे।
5 टॉप रेटेड इक्विटी म्यूचुअल फंड
आगे बताए जाने वाले 5 फंडों को रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने रेटिंग दी है। ये सभी टॉप रेटेड इक्विटी मिड-कैप म्यूचुअल फंड हैं। इनमें एक्सिस मिडकैप फंड, निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड और मोतीलाल ओसवाल मिडकैप 30 फंड को 3 स्टार और बाकी दो फंडों एसबीआई मैग्नम मिडकैप फंड और यूटीआई मिड कैप फंड को क्रिसिल ने 4 स्टार रेटिंग दी है।
एसबीआई मैग्नम मिड कैप - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ
इस फंड का 1 साल का एब्सॉल्यूट एसआईपी रिटर्न 6 फीसदी, 2 साल का रिटर्न 46.80 फीसदी, 3 साल का रिटर्न 61.61 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 69.24 फीसदी रहा है। वहीं सालाना एसआईपी रिटर्न इन्हीं वर्षों में क्रमश: 22.12 फीसदी, 35.01 फीसदी, 24.65 फीसदी और 14.44 फीसदी रहा है।
एक्सिस मिड कैप - डायरेक्ट ग्रोथ
एक्सिस मिड कैप - डायरेक्ट ग्रोथ का 1 साल का एब्सॉल्यूट एसआईपी रिटर्न 2.02 फीसदी, 2 साल का रिटर्न 31.07 फीसदी, 3 साल का रिटर्न 46.85 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 71.72 फीसदी रहा है। वहीं सालाना एसआईपी रिटर्न इन्हीं वर्षों में क्रमश: 16.56 फीसदी, 26.73 फीसदी, 23.96 फीसदी और 21.09 फीसदी रहा है।
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड का 1 साल का एब्सॉल्यूट एसआईपी रिटर्न 4.76 फीसदी, 2 साल का रिटर्न 40.82 फीसदी, 3 साल का रिटर्न 53.51 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 66.43 फीसदी रहा है। वहीं सालाना एसआईपी रिटर्न इन्हीं वर्षों में क्रमश: 20.56 फीसदी, 28.86 फीसदी, 23.39 फीसदी और 16.64 फीसदी रहा है।
यूटीआई मिड कैप फंड
यूटीआई मिड कैप फंड का 1 साल का एब्सॉल्यूट एसआईपी रिटर्न 2.04 फीसदी, 2 साल का रिटर्न 37 फीसदी, 3 साल का रिटर्न 52.38 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 61.17 फीसदी रहा है। वहीं सालाना एसआईपी रिटर्न इन्हीं वर्षों में क्रमश: 17.52 फीसदी, 31.21 फीसदी, 23.22 फीसदी और 14.83 फीसदी रहा है।
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप 30 फंड
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप 30 फंड का 1 साल का एब्सॉल्यूट एसआईपी रिटर्न 11.05 फीसदी, 2 साल का रिटर्न 45.92 फीसदी, 3 साल का रिटर्न 55.51 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 64.57 फीसदी रहा है। वहीं सालाना एसआईपी रिटर्न इन्हीं वर्षों में क्रमश: 28.26 फीसदी, 25.66 फीसदी, 23.13 फीसदी और 14.46 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications