नई दिल्ली, अक्टूबर 14। शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर है। इस बीच सितंबर में फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड कैटेगरी में भारी निवेश किया गया। ग्रोथ/इक्विटी ओरिएंटेड योजनाओं के बीच फ्लेक्सी कैप फंड्स में 2,008.67 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। एम्फी के आंकड़ों के अनुसार 30 सितंबर 2021 तक फ्लेक्सी कैप फंड्स में 1,02,21,008 पोर्टफोलियो हो गए हैं। इनकी शुद्ध एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 2,15,352.51 करोड़ रुपये और एवरेज एयूएम 2,13,143.84 करोड़ रुपये है। बता दें कि फ्लेक्सी-कैप फंड बाजार कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सभी कैटेगरियों में निवेश करते हैं, जिनमें लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप इक्विटी शेयर शामिल हैं। फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड ओपन-एंडेड डायनेमिक इक्विटी फंड हैं जिनकी कुल राशि का न्यूनतम 65 प्रतिशत इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटीज में निवेश किया जाता है। आइए जानते हैं 5 बेस्ट फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड्स का बारे में, जिन्हें वैल्यू रिसर्च से 5 स्टार रेटिंग मिली है। 5 स्टार रेटिंग का मतलब है कि ये फंड्स काफी सेफ हैं। इन फंड्स का रिटर्न भी काफी अच्छा रहा है।
केनरा रोबेको फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ
यह केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड की एक मल्टी-कैप म्यूचुअल फंड योजना है, जिसे 2003 में लॉन्च किया गया था। केनरा रोबेको फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ का 1 साल का रिटर्न 58.93 प्रतिशत रहा है। इसकी टॉप होल्डिंग्स में एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और एचडीएफसी शामिल हैं।
आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी फंड डायरेक्ट ग्रोथ
आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी फंड डायरेक्ट ग्रोथ एक मल्टी-कैप म्यूचुअल फंड स्कीम है, जिसे फंड हाउस आईआईएफएल म्यूचुअल फंड ने वर्ष 2014 में लॉन्च किया था। आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी फंड डायरेक्ट-ग्रोथ रिटर्न का पिछले वर्ष का रिटर्न 64.76 प्रतिशत रहा है। आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, एक्सिस बैंक लिमिटेड और लार्सन एंड टुब्रो इसकी टॉप होल्डिंग्स हैं।
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ एक मल्टी-कैप फंड है और पिछले एक वर्ष के दौरान फंड का रिटर्न 60.58 प्रतिशत रहा है। बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, अल्फाबेट, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट इसकी टॉप 5 होल्डिंग्स हैं।
पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ
पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ को वर्ष 2015 में पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड ने शुरू किया था। ये एक मल्टी कैप म्यूचुअल फंड प्लान है। इसकी टॉप 5 होल्डिंग्स में इंफोसिस लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड शामिल हैं। फंड को वैल्यू रिसर्च से 5-स्टार रेटिंग मिली है। पिछले 1 वर्ष में इसका रिटर्न 77.12 प्रतिशत रहा है।
यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ
यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ फंड हाउस यूटीआई म्यूचुअल फंड की एक मल्टी-कैप योजना है जो 8 साल पहले पेश की गयी थी। यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ का रिटर्न पिछले 1 साल में में 67.33 प्रतिशत रहा है। इसकी शुरुआत के बाद से औसत वार्षिक रिटर्न 18.52 प्रतिशत रहा है। बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक, कोटक महिंद्रा बैंक और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प इसकी टॉप 5 होल्डिंग्स में शामिल हैं। वैल्यू रिसर्च ने इस फंड को 5 स्टार रेटिंग दी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications