
Best Shares of the Week : 16 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव रहा। आरबीआई की दिसंबर की पॉलिसी बैठक में ब्याज दरों में 50 बीपीएस (0.50 फीसदी) की बढ़ोतरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए और अधिक दरों में बढ़ोतरी के संकेत से शेयर बाजार में बिकवाली हुई। बीते हफ्ते अधिकतर क्षेत्र लाल रंग में बंद हुए, जिनमें एफएमसीजी, टेक और एमएनसी में सबसे अधिक दबाव रहा। बैंक निफ्टी भी सप्ताह के दौरान लगभग एक प्रतिशत गिर गया। बीएसई सेंसेक्स 461 अंक गिरकर 61,338 पर और निफ्टी 50 146 अंक गिरकर 18,269 पर आ गया, जो 23 नवंबर के बाद का सबसे निचला स्तर है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स एक फीसदी नीचे आया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स आधा फीसदी ऊपर चढ़ा। पूरे शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद भी 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 दिन में ही 75 फीसदी तक रिटर्न दिया।
यशराज कंटेनियर्स : 74.94 फीसदी
यशराज कंटेनियर्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 26.47 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 74.94 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 8.90 रु से 15.57 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की उछाल के साथ 15.57 रु पर बंद हुआ। 74.94 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.75 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर : 69.54 फीसदी
फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 158.25 रु से 268.30 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 69.54 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 17,360.94 करोड़ रु है। 5 दिन में 69.54 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की उछाल के साथ 268.30 रु पर बंद हुआ।
इंड बैंक हाउसिंग : 61 फीसदी
इंड बैंक हाउसिंग भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 61 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 27.05 रु से 43.55 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 61 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 43.55 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की मजबूती के साथ 43.55 रु पर बंद हुआ।
पलाश सिक्योरिटीज : 56.93 फीसदी
पलाश सिक्योरिटीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 90.20 रु से 141.55 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 56.93 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 144.49 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की कमजोरी के साथ 141.55 रु पर बंद हुआ।
यूको बैंक : 54.24 फीसदी
यूको बैंक ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 23.60 रु से 36.40 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 54.24 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 43,519.69 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 2.39 फीसदी की तेजी के साथ 36.40 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications