नई दिल्ली, फरवरी 6। 4 फरवरी को समाप्त सप्ताह में शेयर बाजार ने दो सप्ताह की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया और लगभग 2.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्तीय घाटे को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कैपेक्स (पूंजीगत खर्च) को 35 प्रतिशत बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ रुपये करके पेश किए गए ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले बजट से शेयर बाजार को सहारा मिला। हालांकि सप्ताह के अंतिम दो सत्रों में कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बिकवाली ने बढ़त को सीमित कर दिया। बीएसई सेंसेक्स 1,444.59 अंक बढ़ कर 58,644.82 पर और निफ्टी 50 414.35 अंक उछल कर 17,516.30 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में क्रमशः 2.14 प्रतिशत और 1.87 प्रतिशत की तेजी आई। मेटल, फार्मा, एफएमसीजी, आईटी और बैंक के साथ सभी क्षेत्रों ने शेयर बाजार को फायदा पहुंचाया और इनमें 3-6.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों की झोली भर दी और 5 कारोबारी सत्रों में 48 फीसदी तक रिटर्न दिया।
भारत रोड नेटवर्क
भारत रोड नेटवर्क एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 456.69 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 47.83 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 36.80 रु से 54.40 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5 फीसदी की कमजोरी के साथ 54.40 रु पर बंद हुआ। 47.83 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.47 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
क्लारा इंडस्ट्रीज
क्लारा इंडस्ट्रीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 74.25 रु से 105.50 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 42.09 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 26.11 करोड़ रु है। 5 दिन में 42.09 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 19 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 105.50 रु पर बंद हुआ।
अंबिका कॉटन
अंबिका कॉटन भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 38.88 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 1985.85 रु से 2757.95 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 38.88 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1,560.01 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 18.56 फीसदी की कमजोरी के साथ 2724.90 रु पर बंद हुआ।
जिंदल ड्रिलिंग
जिंदल ड्रिलिंग ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 150.80 रु से 207 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 37.27 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 599.91 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10.75 फीसदी की तेजी के साथ 207 रु पर बंद हुआ।
नाहर कैपिटल
नाहर कैपिटल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 415.20 रु से 558 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 34.39 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 939.21 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 18.7 फीसदी की तेजी के साथ 560.85 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications