नई दिल्ली, अप्रैल 24। लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर आम तौर पर साल में कई बार सेल पेश की जाती हैं। इन सेल के अलावा भी पूरे साल ढेरों प्रोडक्ट्स पर आप छूट ले सकते हैं। कई सारे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट के अलावा आपको एक्सचेंज ऑफर और क्रेडिट कार्ड छूट जैसे ढेरों फायदे मिल जाएंगे। फिलहाल इस समय अमेजन पर एक सेल चल रही है, जिसमें स्प्लिट एसी पर भारी छूट दी जा रही है। ये सेल 21 अप्रैल से शुरू हो गयी है। इसे समर अप्लाइएन्सेज फेस्ट नाम दिया गया है। इसमें कूलर, एसी और पंखों जैसे अप्लाइएन्सेज पर छूट दी जा रही है। आप इन्हें बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। हम यहां इनमें से बेस्ट 5 स्प्लिट पर मिल रही छूट के बारे में बताएंगे।
ब्लू स्टार 0.8 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी
ब्लू स्टार 0.8 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी एक तीन स्टार वाला स्प्लिट एसी है। इसकी कीमत 37,500 रुपये है। मगर 20 फीसदी डिस्काउंट के बाद आप इसे 29,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं आपको इस एसी पर 5,030 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी पेश किया जाएगा। इस एसी पर बैंक ऑफर भी शामिल है। इससे आपको और डिस्काउंट मिल जाएगा।
अमेजनबेसिक्स 1 टन नॉन-इन्वर्टर स्प्लिट एसी
अमेजनबेसिक्स 1 टन वाला नॉन-इन्वर्टर स्प्लिट एसी है। ये एसी वैसे तो आपको 35350 रु में मिलेगा। मगर इस एसी पर आपको 35 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस तरह आपको ये एसी 22,999 रुपये में मिल जाएगा। अमेजनबेसिक्स 1 टन नॉन-इन्वर्टर स्प्लिट एसी पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर भी पेश किये जा रहे हैं। इससे आपको 5,030 रुपये तक की बचत होगी।
वोल्टास 1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी
वोल्टास 1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी आपको मार्केट में 59,190 रुपये में मिलेगा। पर छूट के साथ ये आपको 35,940 रुपये में मिल जाएगा। साथ ही 5,030 रुपये तक की बचत आप एक्सचेंज ऑफर के जरिए कर सकते हैं। एसी पर आपको कुछ बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिल सकता है।
लॉयड 1.5 टन नॉन-इन्वर्टर स्प्लिट एसी
लॉयड 1.5 टन नॉन-इन्वर्टर स्प्लिट एसी की कीमत वैसे तो 52,990 रुपये है। मगर अमेजन पर चल रही सेल में यह एसी 33,990 रुपये में बेचा जा रहा है। आप इस एसी पर 5,030 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर के जरिए बचा सकते हैं। साथ ही एसी पर आकर्षक बैंक ऑफर्स का फायदा मिल रहा है।
पैनासोनिक 1.5 टन वाईफाई ट्विन कूल इन्वर्टर स्प्लिट एसी
पैनासोनिक 1.5 टन वाईफाई ट्विन कूल इन्वर्टर स्प्लिट एसी एक 5-स्टार एसी है। इसकी कीमत 63,000 रुपये है। मगर इसकी जगह ये एसी आप 45,990 रुपये में खरीद कर घर ला सकते हैं। 5030 रु की बचत आप एक्सचेंज ऑफर के जरिए कर सकते हैं। आपको कई सारे बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा। यदि आप इस गर्मी में एसी नहीं खरीद पा रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एक खास फैन ला सकते हैं। हम जिस फैन की बात कर रहे हैं वो एक खास फीचर से लैस है। ये फीचर है वाटर स्प्रिंकलर। वाटर स्प्रिंकलर में होता यह है कि जैसे ही आप पंखा चालू करते है तो साइड में लगे खास छेदों से पानी की फुहार आने लगती है। हवा और पानी की फुहार का कॉम्बिनेशन आपको बेहद मजेदार हवा देगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications