
Best Shares for 2023 : विदेशी निवेशकों की ओर से बेहतर निवेश के चलते निफ्टी ने 2022 में अब तक लगभग 4 फीसदी की बढ़त के साथ अपने जैसे वैश्विक इंडेक्सों को पीछे छोड़ दिया है। इक्विटी बाजारों में जुलाई 2022 से विदेशी फंड की वापसी हुई है। वे 84,000 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार बन गए हैं। इस बीच ब्रोकरेज आईसीआईसीआई डायरेक्ट का मानना है कि भारत के लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण विदेशी निवेशकों की तरफ से निवेश का फ्लो मजबूत बना रहेगा। इसी बीच आईसीआईसीआई डायरेक्ट से 2023 के लिए 6 अच्छे शेयर चुने हैं, जो आपको अगले साल बढ़िया रिटर्न दे सकते हैं।
भारत फोर्ज
भारत फोर्ज को खरीदने की सीमा 875 रु से 900 रु दी गयी है। इसके लिए टार्गेट प्राइस रखा गया है 1,150 रुपये का। यानी इसमें अपसाइड पोटेंशियल है 30 फीसदी। वहीं इसके लिए स्टॉप लॉस 1330 रुपये का। स्टॉप लॉस का मतलब है कि आपको इस स्तर तक गिरने पर शेयर को बेच कर घाटा काट कर निकल जाना है। भारत फोर्ज के शेयर का 2022 में रिटर्न रहा है 26.23 फीसदी।
मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स)
मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज को खरीदने की सीमा 1610 रु से 1655 रु दी गयी है। इसके लिए टार्गेट प्राइस रखा गया है 2150 रुपये का। यानी इसमें अपसाइड पोटेंशियल है 30 फीसदी। वहीं इसके लिए है स्टॉप लॉस 1330 रुपये का। एमसीएक्स के शेयर का 2022 में रिटर्न रहा है 1.95 फीसदी।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को खरीदने की सीमा 455 रु से 470 रु दी गयी है। इसके लिए टार्गेट प्राइस रखा गया है 590 रुपये का। यानी इसमें अपसाइड पोटेंशियल है 28 फीसदी। वहीं इसके लिए है स्टॉप लॉस 380 रुपये का। हिंडाल्को के शेयर का 2022 में रिटर्न रहा है -4.37 फीसदी।
एलटीआई माइंडट्री
एलटीआई माइंडट्री को खरीदने की सीमा 4350 रु से 4450 रु दी गयी है। इसके लिए टार्गेट प्राइस रखा गया है 5800 रुपये का। यानी इसमें अपसाइड पोटेंशियल है 33 फीसदी। वहीं इसके लिए है स्टॉप लॉस 3620 रुपये का। कंपनी के शेयर का 2022 में रिटर्न रहा है -42.08 फीसदी।
सन फार्मा
सन फार्मा को खरीदने की सीमा 970 रु से 1000 रु दी गयी है। इसके लिए टार्गेट प्राइस रखा गया है 1260 रुपये का। यानी इसमें अपसाइड पोटेंशियल है 28 फीसदी। वहीं इसके लिए है स्टॉप लॉस 830 रुपये का। कंपनी के शेयर का 2022 में रिटर्न रहा है 16.71 फीसदी।
एसबीआई
एसबीआई को खरीदने की सीमा 610 रु से 625 रु दी गयी है। इसके लिए टार्गेट प्राइस रखा गया है 790 रुपये का। यानी इसमें अपसाइड पोटेंशियल है 31 फीसदी। वहीं इसके लिए है स्टॉप लॉस 515 रुपये का। कंपनी के शेयर का 2022 में रिटर्न रहा है 28.41 फीसदी। ध्यान रहे कि लंबी अवधि के निवेश के लिए किसी भी कंपनी के बारे में पूरी रिसर्च कर के ही निवेश करना चाहिए। इससे लंबी अवधि में ठीक से रिटर्न कमाया जा सकता है। दूसरी बात कि आपको बाजार के उतार चढ़ाव से घबराने की जरूरत नहीं। कंपनी के साथ बने रहने से निवेश पर रिटर्न बेहतर मिल सकता है। निवेशकों को हमेशा कंपनी के बारे में आने वाली खबरों पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications