नई दिल्ली, दिसंबर 13। बाउंस ने भारत में हाल ही में अपना इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी को अपने बैटरी स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी भरोसा है, जिससे लोगों के मन से इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की चिंता दूर हो जाएगी। जो लोग बाउंस का इन्फिनिटी स्कूटर खरीदना चाहते हैं वे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के लिए 499 रुपये की न्यूनतम टोकन राशि तय की गयी है। बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है। मगर डिलीवरी 2022 की शुरुआत में शुरू होगी। अहम बात यह है कि आप इस स्कूटर को सिर्फ 36000 रु में खरीद सकते हैं।
सर्विस के तौर पर बैटरी
बाउंस के अनुसार कंपनी इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 'सर्विस के तौर पर बैटरी' ऑप्शन भी पेश करेगी। इस डील के तहत ग्राहकों को बिना बैटरी के कम मूल्य पर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मौका मिलेगा। उनके पास परेशानी मुक्त अनुभव के लिए बाउंस के बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क का उपयोग करने का भी विकल्प होगा। यानी ग्राहकों को बाउंस इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर 36,000 रुपये तक में मिल सकता है। ऐसा तब होगा जब आप बैटरी को सर्विस ऑप्शन के रूप में चुनते हैं।
सब्सक्रिप्शन प्लान चुनें
ध्यान रहे कि 36000 रु में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए आपको एक सब्सक्रिप्शन प्लान भी चुनना होगा। इसकी डिटेल जल्द ही कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वहीं यदि आप इस स्कूटर को बैटरी और चार्जर सहित खरीदते हैं, तो इसके लिए कीमत 68,999 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) होगी। ध्यान रहे कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की राज्यवार कीमतें अलग अलग हैं।
जानिए हर राज्य की कीमत
दिल्ली के अलावा कर्नाटक में भी ये स्कूटर 68999 रु में मिलेगा। वहीं महाराष्ट्र में इसकी कीमत 69999 रु है, जबकि राजस्थान में 72999 रु है। सबसे सस्ता यह गुजरात में मिलेगा। गुजरात में इस स्कूटर की कीमत 59999 रु है। बाकी राज्यों में ये 79999 रु में मिलेगा। बाउंस के मुताबिक कंपनी का प्लान अगले 24 महीनों में 10 लाख से अधिक स्कूटरों के लिए स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का है।
बाउंस इनफिनिटी मोबाइल ऐप
बाउंस इनफिनिटी मोबाइल ऐप पर ग्राहक करीबी बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन को ट्रैक कर सकते हैं। वहीं पर आप उपलब्ध चार्ज की गई बैटरी की संख्या भी देख सकेंगे। हाल ही में लॉन्च किए गए बाउंस इनफिनिटी स्कूटर की टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटे की है। कंपनी ने दावा किया है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 85 किमी की दूरी तय कर सकता है।
लिथियम-आयन बैटरी
यह एक स्वैपैबल 2 किलोवाट लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आता है। इनफिनिटी में दोनों तरफ 12-इंच के पहिये हैं। ये अच्छी स्टॉपिंग पावर के लिए फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक से लैस है। बाउंस इनफिनिटी का सबसे बड़ा पॉइंट है बैटरी स्वैपिंग तकनीक, जिसे कंपनी मुख्यधारा के बाजार में लाने की कोशिश कर रही है। बैटरी स्वैपिंग तकनीक एक फ्यूल पंप के रूप में काम करेगी, जिसमें आप पूरी तरह से भरी हुई बैटरी की जगह डिस्चार्ज हुई बैटरी को लगता सकते हैं है। इससे अनिवार्य रूप से बैटरी चार्ज करने से जुड़ा समय बर्बाद होने से बचेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications