
Best Flexi Cap Funds : फ्लेक्सी कैप फंड निवेश करने का एक अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इसमें अलग-अलग मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों के वाले शेयरों में निवेश किया जाता है और बेहतर रिटर्न जनरेट होने की उम्मीद रहती है। बीते कुछ सालों में फ्लेक्सी कैप फंड निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। यहां हम आपको 2 फ्लेक्सी कैप फंड की जानकारी देंगे, जिन्हें क्रिसिल ने 5-स्टार या "नंबर 1" रेटिंग दी है।
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड - ग्रोथ, डायरेक्ट
इस फंड को क्रिसिल ने नंबर 1 रेटिंग दी है। इसकी नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) 1127.291 रुपये है। इस स्कीम के पास लगभग 31,625 करोड़ रुपये की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) है। फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचसीएल टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। फंड ने मुख्य तौर पर 70 फीसदी निवेश लार्जकैप कंपनियों में किया हुआ है।
कितना रहा है रिटर्न
फंड का 3 साल का सालाना रिटर्न 26.32 फीसदी रहा है, जबकि फंड का 5 साल का सालाना रिटर्न 13.42 फीसदी रहा है। मगर यहां एक बात बताना जरूरी है कि अगर आप जोखिम नहीं ले सकते हैं तो म्यूचुअल फंड योजनाओं से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर है। उस स्थिति में आप एफडी जैसे सेफ ऑप्शन की तरफ जा सकते हैं।
जेएम फ्लेक्सी कैप फंड, डायरेक्ट ग्रोथ
इसे क्रिसिल ने वेल रेटेड कैटेगरी में रखा है। जेएम फ्लेक्सी कैप फंड ने लार्ज कैप शेयरों में 46.04 फीसदी, मिड कैप शेयरों में 16.08 फीसदी और स्मॉल कैप शेयरों में 11.17 फीसदी का निवेश किया हुआ है। फ्लेक्सी-कैप कैटेगरी में फंड को क्रिसिल ने नंबर 1 का दर्जा दिया है।
कितना रहा है रिटर्न
बात करें जेएम फ्लेक्सी कैप फंड के रिटर्न की तो पिछले 10 वर्षों में इस फंड का सालाना रिटर्न 15.49 फीसदी रहा है, जो बहुत शानदार है। फंड का 5 साल का सालाना रिटर्न 13.14 फीसदी रहा है। यदि आप इसकी यूनिट्स में निवेश करना चाहते हैं तो जेएम फ्लेक्सी कैप फंड की एनएवी 54.70 रुपये है।
इन शेयरों में है निवेश
जेएम फ्लेक्सी कैप फंड की टॉप होल्डिंग्स में, डायरेक्ट ग्रोथ में लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस आदि जैसे नाम शामिल हैं।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें। यह लेख केवल जानकारी के लिए है। यहां निवेश करने की सिफारिश नहीं की गयी है। निवेश का फैसला आपका अपना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications