Best Energy Drink For Summer: चिलचिलाती धूप में एक गिलास जूस न सिर्फ गर्मी से राहत दिलाते हैं, बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है।
आप घर में कोल्ड ड्रिंक्स या पैक्ड जूस पीने की बजाय फलों के ताजा जूस पी सकते हैं। फ्रेस जूस पीने में आपको टेस्टी तो लगते ही इसके साथ ही यह हेल्दी भी लगते हैं।

इसी के साथ-साथ फलों का जूस पीने से आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स मिलेंगे। चलिए अब आपको बताते हैं कि वो कौन-कौन से फ्रूट जूस हैं जो आप इस बार गर्मियों में पीकर तरोताजा महसूस कर सकते हैं।
तरबूज का जूस
तरबूज में पानी भारी मात्रा में होता है और रोजाना तरबूज का जूस पीने से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। सिर्फ यही नहीं, तरबूज में पोटैशियम, मैग्नीशियम और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। इससे आपका संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
इसके अलावा तरबूज के जूस में एक ऐसा अमीनो एसिड होता है, जो दिल की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है।
गन्ने का रस
गन्ने का रस एक सुपर एनर्जी ड्रिंक का काम करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
आप गन्ने का रस अगर हर रोज गर्मियों में पीते हैं तो आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है और इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है। इसमें कई सारे पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने वाले तत्व होते हैं।
आपको बता दें कि गन्ने के रस में एंटीऑक्सीडेंट और फोटोप्रोटेक्टिव तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।
गर्मियों में अक्सर लोगों को पाचन से संबंधित परेशानी हो जाती है ऐसे में गन्ने का जूस आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या को भी खत्म करता है।
आपके पेट में गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी यह छुटकारा दिलाता है लेकिन शुगर मरीजों को इसे कम मात्रा में पीना चाहिए।
नींबू पानी
घर-घर में नींबू पानी गर्मियों के मौसम में लोग जमकर पीना पसंद करते हैं यह बेहद लाभकारी ड्रिंक माना जाता है। इससे डाइजेशन भी सही रहता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
सिर्फ यही नहीं, नींबू पानी का सेवन करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है यह एक डिटॉक्स ड्रिंक के तरह काम करता है जो शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालता है।
नींबू पानी वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है और यह शरीर को ताजगी और ऊर्जा देता है।
आपको बता दें कि नींबू में विटामिन-सी भी होता है और इसके कारण यह इम्युनिटी भी मजबूत करता है।
बेल का जूस
आप गर्मियों में बेल का जूस भी पी सकते हैं। बेल का जूस शरीर को ठंडा रखने के साथ ही सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है।
बेल का जूस पीने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और आपका पाचन भी बेहतर बनाने में मदद करता है। बेल का जूस पीने से आप बीमारियों की चपेट में आने से भी बच सकते हैं।
सिर्फ यही नहीं, इसमें विटामिन सी भरपूर होता है और ऐसे में इसके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मददगार होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications