अगर आप भी ऐसी कारों को पसंद करते है जिनका माइलेज अच्छा हो तो इस खबर को जरूर पढ़ें। भारतीय बाजार में नई कार खरीदते समय लुक और परफॉर्मेंस के साथ माइलेज पर खासा ध्यान दिया जाता है।
नई दिल्ली, मार्च 21। अगर आप भी ऐसी कारों को पसंद करते है जिनका माइलेज अच्छा हो तो इस खबर को जरूर पढ़ें। भारतीय बाजार में नई कार खरीदते समय लुक और परफॉर्मेंस के साथ माइलेज पर खासा ध्यान दिया जाता है। सामान्य तौर पर ऐसा माना जाता है कि डीजल कारों के मुकाबले पेट्रोल कारें कम माइलेज देती हैं, ये काफी हद तक सही भी है। लेकिन इस समय देश में कई ऐसी पेट्रोल कारें मौजूद हैं जो बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती हैं। चलिए खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि कम बजट में भी बाजार में अच्छी माइलेज वाली कार उपलब्ध हैं। जी हां हम यहां आपके लिए एंट्री लेवल कारों की जानकारी लेकर आये हैं, जिनमें माइलेज ज्यादा मिलता है। इसके साथ ही मेनटेनेंस का खर्च भी कम आता है। हम बात कर रहे है भारत की उन टॉप 3 कारों की जो कीमत में सबसे कम और माइलेज में सबसे आगे हैं।

Maruti का बड़ा ऑफर, 500 रुपये में ठीक हो जाएगा इंजन
सबसे सस्ता मारुति ऑल्टो 800
यह देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की टॉप सेलिंग कार में से एक है। मारुति ऑल्टो 800 अपनी कंपनी के साथ इस देश की सबसे सस्ती एंट्री लेवल हैचबैक है जिसे 8 वेरिएंट के साथ मार्केट मेँ उतारा गया है। इंजन और पावर की बात करें तो इसमें तीन सिलेंडर वाला 796 सीसी का इंजन दिया है जो 48 पीएस की पावर और 69 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है और इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। मारुति ऑल्टो 800 की माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये कार 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और इस माइलेज को ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है। बात करें अगर कीमत की तो मारुति ऑल्टो 800 को कंपनी ने 3.25 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ के साथ लॉन्च किया है जो टॉप मॉडल में 4.95 लाख रुपये हो जाती है।
मारुति एस्प्रेसो की शुरुआती कीमत 4 लाख से भी कम
मारुति एस्प्रेसो आकर्षक डिजाइन वाली माइक्रो एसयूवी है जिसे तीन ट्रिम्स के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस एसयूवी में 998 सीसी का इंजन दिया गया है जो 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है और इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है। मारुति एस्प्रेसो की माइलेज को लेकर मारुति का दावा है कि ये कार 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है जिसे ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है। मारुति एस्प्रेसो को 3.85 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया है जो टॉप वेरिएंट में 5.56 लाख रुपये हो जाती है।
डैटसन रेडी गो भी काफी सस्ता
डैटसन रेडी गो इस सेगमेंट की तीसरी और अपनी कंपनी की सबसे सस्ती कार है जिसके छह वेरिएंट कंपनी ने मार्केट में उतारे हैं। डैटसन रेडी गो में 999 सीसी का इंजन दिया गया है और यह इंजन 54 पीएस की पावर और 72 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है जिसके साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगाया गया है। डैटसन रेडी गो की माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये कार 22..0 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है जिसे ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है। डैटसन रेडी गो को कंपनी ने 3.83 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट मेँ उतारा है जो टॉप वेरिएंट में 4.95 लाख रुपये हो जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications