
Honda & Renault Offers : टाटा, मारुति और हुंडई के बाद अब होंडा और रेनॉल्ट ने भी अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की है। दोनों कंपनियों ने मार्च 2023 के लिए अपनी लाइनअप की कई कारों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की है। पहले बात करें होंडा कारों की, तो इसकी अमेज पर सबसे अधिक डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। वहीं होंडा जैज पर इस महीने सबसे कम बेनेफिट पेश किए जा रहे हैं।
फिफ्थ जनरेशन सिटी
फिफ्थ जनरेशन सिटी पर आपको लॉयल्टी बोनस 5,000 रुपये तक मिल जाएगा। इसी तरह कार पर होंडा कार एक्सचेंज डिस्काउंट 7,000 रुपये तक है। कॉर्पोरेट छूट 5,000 रुपये तक है। आपके लिए कुल बेनेफिट हो गये 17,000 रुपये तक। इस कॉम्पैक्ट सेडान के हाइब्रिड मॉडल पर कोई बेनेफिट नहीं दिया जा रहा है।
होंडा अमेज
होंडा अमेज पर कैश छूट 5,000 रुपये तक, फ्री एक्सेसरीज (ऑप्शनल) 6,198 रुपये तक, एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये तक, लॉयल्टी बोनस 5,000 रुपये तक और कॉर्पोरेट छूट 6,000 रुपये तक मिल रही है। इस तरह कार पर मिलने वाले कुल बेनेफिट हुए 27,198 रुपये तक। अमेज को आप मुफ्त एक्सेसरीज के साथ भी खरीद सकते है जो कैश डिस्काउंट की जगह मिलेगी।
होंडा डब्लूआरवी
होंडा डब्लूआरवी पर इस महीने लॉयल्टी बोनस 5,000 रुपये तक, होंडा कार एक्सचेंज बोनस 7,000 रुपये तक और कॉर्पोरेट बोनस 5,000 रुपये तक मिल रहा है। इस तरह कुल बेनेफिट हुए 17,000 रुपये तक। ये बेनिफिट डब्ल्यूआर-वी के एसवी और वीएक्स दोनों ट्रिम्स पर लागू हैं।
होंडा जैज
होंडा जैज पर लॉयल्टी बोनस 5,000 रुपये तक, होंडा कार एक्सचेंज बोनस 7,000 रुपये तक और कॉर्पोरेट छूट 3,000 रुपये तक है। इस तरह कार पर मिलने वाले कुल बेनेफिट हुए 15,000 रुपये तक। इस महीने पर जैज पर कैश डिस्काउंट या फ्री एक्सेसरीज का विकल्प नहीं मिल रहा है। आगे जानिए रेनॉल्ट कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट की डिटेल।
किन कारों पर मिल रहा ऑफर
फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट के पास भारतीय बाजार में बिक्री के लिए तीन मॉडल हैं, जिनमें ट्राइबर, किगर और क्विड शामिल हैं। अपनी बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कंपनी मार्च 2023 में 62,000 रुपये तक की छूट दे रही है। कार पर मिल रहे ऑफर्स में कैश छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट और रूरल बेनेफिट्स आदि शामिल हैं।
रेनॉल्ट ट्राइबर
सबसे पहले बात करें 7-सीटर एमवीपी ट्राइबर की तो इसके मॉडल ईयर (एमवाई) 2022 और एमवाई 2023 दोनों पर भारी छूट मिल रही है। 2022 के बीएस-6 फेज 1 वाहनों के लिए, ऑफर में 25,000 रुपये तक की कैश छूट, 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 12,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनेफिट शामिल हैं। ट्राइबर के एमवाई 2023 मॉडल पर, बीएस-6 फेज 1 और फेज 2 वेरिएंट के लिए 15,000 रुपये और 10,000 रुपये तक की कैश छूट है। अन्य ऑफर्स में 25,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 12,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।
रेनॉल्ट काइगर
रेनॉल्ट काइगर पर 62,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जिनमें 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट है। वहीं 25,000 रुपये और 12,000 रुपये तक के क्रमश: एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बोनस शामिल हैं। ये ऑफर्स एमवाई 2022 और एमवाई 2023 में बनी बीएस-6 फेज 1 मॉडल पर मिल रहे हैं। बीएस-6 फेज 2-कंप्लायंट इंजन के साथ काइगर का हाल ही में अपडेट किया गया एमवाई 2023 मॉडल 54,000 रुपये तक के अधिकतम बेनेफिट के साथ उपलब्ध है। इसमें 10,000 रुपये की नकद छूट और 20,000 रुपये और 12,000 रुपये तक के क्रमशः एक्सचेंज और कॉर्पोरेट लाभ शामिल हैं। ब्रांड ने काइगर पर वारंटी को भी चार साल तक के लिए बढ़ा दिया है।
रेनॉल्ट क्विड
एंट्री-लेवल हैचबैक क्विड ने अपने एमवाई 2022 मॉडल पर 57,000 रुपये तक की छूट की पेशकश की है, जिनमें 25,000 रुपये तक की कैश छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बेनेफिट और 12,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं। एमवाई 2023 मॉडल को 5,000 रुपये की कैश छूट के साथ खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज और कॉर्पोरेट जैसे बेनेफिट दोनों एमवाई मॉडलों के लिए समान हैं। वहीं किसान, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्य 5,000 रुपये का रूरल बेनेफिट ले सकते हैं। ग्राहक रीलाइव स्क्रैपेज प्रोग्राम के तहत 10,000 रुपये तक का अधिकतम एक्सचेंज बेनेफिट भी प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications