नई दिल्ली, अप्रैल 16। लो-कॉस्ट इंडेक्स फंड इन दिनों काफी उपलब्ध हैं। मगर कम लागत वाले इंडेक्स फंड मुख्य रूप से लार्ज कैप बाजार तक ही सीमित हैं। हाल के वर्षों में पैसिव, लो-कॉस्ट फंड्स ने स्मॉल साइज, मिड-कैप, थीमैटिक और सेक्टोरल फंड कैटेगरी में अपनी जगह बना ली है। इनमें से कुछ नये फंड में काफी मजबूत निवेश आया है। यहां हम इसी कैटेगरी के एक मध्यम आकार के फंड की जानकारी लेकर आए हैं। इस फंड ने पिछले 10 सालों में अच्छा रिटर्न भी दिया है।
एलआईसी एमएफ इंडेक्स फंड - सेंसेक्स प्लान - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह ओपन एंडेड इंडेक्स फंड एलआईसी म्यूचुअल फंड का है। इस इंडेक्स फंड की एयूएम 51.36 करोड़ रुपये है। 13 अप्रैल 2022 तक फंड की एनएवी 113.4076 रुपये थी। इस फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.37% है, जो इसके कैटेगरी के औसत एक्सपेंस रेशियो से तुलना करने पर ज्यादा है। निवेश के लिहाज से यह काफी जोखिम भरा फंड है। यह नो-लॉक-इन पीरियड के साथ आता है। हालांकि, 7 दिनों के भीतर रिडीम करने पर 0.25% का एक्जिट लोड लगता है। इस फंड को क्रिसिल ने 3 स्टार रेटिंग दी है। इस फंड में निवेश शुरू करने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 5,000 रुपये है। एसआईपी के लिए यह 1,000 रुपये है।
चेक करें रिटर्न
एक बार में राशि निवेश करने पर इस फंड का सालाना एब्सॉल्यूट रिटर्न 1 साल में 20.03 फीसदी, 2 साल में 89.11 फीसदी, 3 साल में 50.99 फीसदी, 5 साल में 97.33 फीसदी, 10 साल में 238.26 फीसदी और शुरुआत से 1090.55 फीसदी रहा है। वहीं इन्हीं वर्षों में फंड का सालाना रिटर्न क्रमश: 20.03 फीसदी, 37.52 फीसदी, 14.69 फीसदी, 14.55 फीसदी, 12.95 फीसदी और 13.64 फीसदी रहा है।
कितना रहा एसआईपी रिटर्न
फंड के एसआईपी रिटर्न की बात करें तो फंड का सालाना एब्सॉल्यूट रिटर्न 1 साल में 4.86 फीसदी, 2 साल में 25.41 फीसदी, 3 साल में 33.89 फीसदी, 48.77 फीसदी और 100 फीसदी रहा है। वहीं इन्हीं वर्षों में फंड का सालाना रिटर्न क्रमश: 9.13 फीसदी, 23.47 फीसदी, 19.90 फीसदी, 15.89 फीसदी और 13.29 फीसदी रहा है।
जानिए फंड का पोर्टफोलियो
फंड का भारतीय शेयरों में 98.76% निवेश है, जिसमें से 89.16% लार्ज-कैप शेयरों में है। फंड का अधिकांश पैसा वित्तीय, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, कंज्यूमर स्टेपल और सामग्री क्षेत्रों में निवेश किया गया है। इस श्रेणी के अन्य फंडों की तुलना में इसने वित्तीय, प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में कम निवेश किया है। फंड की टॉप होल्डिंग्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प शामिल हैं।
कैसे चुनें अच्छा फंड
किसी भी फंड में निवेश करने से पहले आपको अपने निवेश के उद्देश्यों को तय करना चाहिए। जैसे कि क्या आपके लिए लंबे समय में फाइनेंशियल प्रोफिट लेना चाहते हैं या इंस्टैंट कैश फ्लो बनाना आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण है? म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय, आपको अपने इच्छित समयावधि पर भी विचार करना चाहिए। कई निवेशक गलती से मानते हैं कि म्यूचुअल फंड में जोखिम नहीं है। मगर म्यूचुअल फंड में जोखिम भी शामिल होता है। हालांकि एक्सपर्ट के मैनेजमेंट, बेहतर स्टॉक चयन, लगातार निवेश आदि चीजों से जोखिम को कम किया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications