नई दिल्ली, जून 11। इस समय रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसके अलावा जो दो अन्य प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां भारत में उपलब्ध हैं, उनमें एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) शामिल हैं। इन तीनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के अलावा एक सरकारी कंपनी भी है, जो मुकाबले में है। ये बीएसएनएल। ये चारों कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उन्हें नये नये प्लान्स पेश करती हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही प्लान की जानकारी देंगे, जिसमें आपको डेली 3 जीबी डेटा मिलेगा। उस प्लान की कीमत 300 रु से भी कम है।
बीएसएनएल का है प्लान
जिस प्लान की हम बात करने जा रहे हैं वो बीएसएनएल का है। बीएसएनएल इस प्लान में यूजर्स को 3 जीबी डेली डेटा पेश करती है। ये प्लान पूरे महीने के लिए एक्टिव रहता है। यह उन यूजर्स के लिए ज्यादा ठीक है, जो हाई-स्पीड डेटा की चिंता किए बिना पूरे दिन डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं। घर से काम करने वालों के लिए भी यह काफी काम आएगा।
मगर एक है कमी
बीएसएनएल के इस प्लान में एक कमी है और वो यह कि इसके पास 4 जी नेटवर्क नहीं है। इसके अलावा देखा जाए तो बीएसएनएल अधिक डेटा इस्तेमाल करने वालों को एक महीने के लिए 3 जीबी डेली एक बहुत अच्छा प्लान पेश कर रही है। अब नजर डालते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से।
कितनी है कीमत
बीएसएनएल के जिस प्रीपेड प्लान की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं उसकी कीमत 299 रुपये है। यह प्लान पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। शॉर्ट-टर्म प्रीपेड प्लान यूजर्स के लिए यह काफी दमदार और शानदार प्लान है। आपको इस प्लान में रोज 3 जीबी दैनिक डेटा मिलता है, जिसका मतलब है कि पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 90 जीबी हाई-स्पीड डेटा।
खत्म नहीं होगा डेटा
फेयर यूसेज पॉलिसी (एफयूपी) डेटा यानी डेली 3 जीबी डेटा की खपत के बाद भी उपयोगकर्ताओं के लिए इंटरनेट चालू रहेगा। बस इसकी गति घट कर 80 केबीपीएस हो जाती है।
ये हैं बाकी फायदे
डेटा बेनेफिट के साथ यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। ये प्लान कुल 30 दिनों के लिए रहेगा। बता दें कि एयरटेल जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां भी इतनी ही कीमत पर कुछ प्लान पेश कर रही हैं, उसकी तुलना में बीएसएनएल का प्लान काफी अच्छा है। वीआई और एयरटेल के अपने 299 रुपये के प्रीपेड प्लान केवल 1.5 जीबी दैनिक डेटा के साथ आते हैं। ये बीएसएनएल यूजर्स को दिए जाने वाले डेटा का आधा ही है। इसके अलावा एक और नुकसान यह भी है कि इनके 299 रुपये वाले प्लान केवल 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। जियो का एक 4199 रु वाला प्लान है, जिसकी वैलिडिटी पूरे साल की है। ये डेली 3 जीबी डेटा, अनिलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। साथ ही इस प्लान में जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। इतना ही नहीं आपको पूरे 1 साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का भी एक्सेस मिलेगा, जिसकी वैल्यू 1499 रु की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications