नई दिल्ली, जून 22। बीएसएनएल ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। इसने अपने प्रीपेड प्लान की लिस्ट में एक और प्लान जोड़ लिया है। बीएसएनएल ने एक नया 19 रुपये वाला प्लान पेश किया है। ये प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ये रिचार्ज प्लान आपके मोबाइल नंबर को एक्टिव रखने का सबसे सस्ता तरीका है। बता दें कि बीएसएनएल के उलट दूसरी ओर रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (वीआई) मोबाइल नंबर को एक्टिव रखने के लिए 50 रुपये से 120 रुपये तक के सबसे सस्ते प्लान पेश करते हैं। हालाँकि वे प्लान 4जी नेटवर्क कनेक्टिविटी ऑफर करती हैं, जबकि बीएसएनएल 3 जी नेटवर्क कनेक्टिविटी ऑफर करती है। बीएसएनएल के भारत में 15 अगस्त को 4जी नेटवर्क लॉन्च करने की योजना है।
किसके लिए है बेस्ट प्लान
अगर आपका उद्देश्य सिर्फ अपने नंबर को एक्टिव रखना है, तो बीएसएनएल का 19 रुपये वाला रिचार्ज प्लान आपके लिए सबसे बेस्ट है। इस किफायती रिचार्ज के साथ बीएसएनएल जियो, वीआई और एयरटेल को टक्कर देगी। आइए एक नजर डालते हैं बीएसएनएल के 19 रुपये के रिचार्ज प्लान के फायदों पर।
जानिए प्लान की डिटेल
बीएसएनएल का 19 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। कंपनी ने प्लान का नाम वॉयस रेट कटर रखा है। इस रिचार्ज में आपकी ऑन-नेट और ऑफ-नेट कॉल की दर घट कर 20 पैसे प्रति मिनट हो जाती है। इस प्लान की सबसे अहम बात यह है कि यदि उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर पर कोई अन्य डेटा प्लान या बैलेंस नहीं है, तो भी सिम कार्ड चालू रहेगा और उसे कॉल्स प्राप्त होती रहेंगी।
228 रु में पूरे साल चलेगा मोबाइल
यदि हम पूरे साल के लिए प्लान की लागत की कैल्कुलेशन करते हैं, तो यह प्लान (19x12) सिर्फ 228 रुपये में पूरे साल आपका मोबाइल एक्टिव रख सकता है। उपयोगकर्ता पूरे वर्ष के लिए मोबाइल नंबर को केवल 228 रुपये में एक्टिव रख सकता है। वही जियो, वीआई और एयरटेल में आपको इतने रु में एक महीने की ही वैलिडिटी मिलेगी। बीएसएनएल की वेबसाइट पर इसका नया 19 रु वाला प्लान वॉयस वाउचर योजना लिस्ट के अंडर है।
बीएसएनएल में काम करने का मौका
बीएसएनएल ने एक वर्ष की अवधि के लिए शिक्षुता प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। प्रस्तावित काम हरियाणा टेलीकॉम सर्कल के व्यावसायिक क्षेत्रों (बीए) में होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2022 है। केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदक की अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी आयु में छूट सरकारी प्रावधानों/नियमों के अनुसार है।
कितना मिलेगा पैसा
मासिक वेतन 8000 रुपये प्रति माह होगा। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदक का एआईसीटीई या जीओआई और यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी स्ट्रीम के स्नातक (तकनीकी / गैर-तकनीकी) और डिप्लोमा किया होना जरूरी है। चयन आवेदकों द्वारा प्राप्त किए गए नंबरों के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों (यदि वे शिक्षुता के लिए चुने गए हैं जिसके लिए उम्मीदवार ने आवेदन किया है) को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications