HDFC Small Cap Fund : एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड एचडीएफसी म्यूचुअल फंड हाउस द्वारा एक स्मॉल कैप कैटेगरी का इक्विटी फंड है। यह फंड हाउस द्वारा 03 अप्रैल, 2008 को लॉन्च किया गया 14 साल और 6 महीने पुराना फंड है। फंड ने अपनी शुरुआत के बाद से अच्छा रिटर्न दिया है। इसने पिछले 6 महीनों में इसने 7.68% रिटर्न दिया, जो कि इसी अवधि में 0.14% के इसके बेंचमार्क रिटर्न से कहीं बेहतर है। वैल्यू रिसर्च ने इस फंड को 3 स्टार रेटिंग दी है।
फंड का असल निवेश उद्देश्य
फंड का प्राथमिक निवेश उद्देश्य स्मॉल कैप कंपनियों के पोर्टफोलियो में निवेश करके पूंजी बढ़ाना और लंबी अवधि में बढ़िया रिटर्न जनरेट करना है। ये फंड कम मशहूर लेकिन दमदार बिजनेसों में निवेश करके पाने की इच्छा रखने वाले निवेशकों के लिए बेहतर है। पर ध्यान रहे कि स्मॉल-कैप कंपनियों को अक्सर जोखिम भरा माना जाता है। दूसरी ओर, अच्छी बात यह है कि बढ़िया से रिसर्च किए गए स्मॉल-कैप शेयरों को सावधानीपूर्वक चुना गया हो तो उनका पोर्टफोलियो लंबे समय में अधिक वैल्यू जनरेट करने में सक्षम हो सकता है।
निवेश की रणनीति
फंड मुख्य रूप से स्मॉल-कैप रणनीति को फॉलो करता है। इसमें स्मॉल-कैप शेयरों में न्यूनतम 65% निवेश किया जाता है। अच्छा पोर्टफोलियो तैयार करने के लिए फंड अन्य इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों में भी निवेश कर सकता है।
चेक करें रिटर्न
इस फंड ने बीते 7 सालों में 18.06 फीसदी रिटर्न दिया है। इस फंड ने बीते 5 सालों में 16.14 फीसदी रिटर्न दिया है। इस फंड ने बीते 3 सालों में 26.08 फीसदी रिटर्न दिया है। इस फंड ने बीते 1 साल में 4.58 फीसदी रिटर्न दिया है।
मार्केट कैपिटलाइजेशन
94.32% पैसा इक्विटी में और 5.68% कैश और कैश इक्विवैलेंट उपकरणों में निवेश किया जाता है। फंड ने स्मॉल-कैप इक्विटी में 63.37% निवेश किया है, इसके बाद लार्ज-कैप इक्विटी में 3.99% और मिड-कैप इक्विटी में 32.54% निवेश किया है। फंड 66 शेयरों में निवेश किए हुए है, जिनमें से शीर्ष 10 में 32.36%, शीर्ष 5 में 19.35% और शीर्ष 3 में क्रमशः 43.94% हिस्सेदारी है।
सेक्टरवाइज निवेश
सेक्टरवाइज निवेश देखें तो इस फंड ने सर्विसेज में 20.46 फीसदी, कैपिटल गुड्स में 12.18 फीसदी, फाइनेंस में 11.3 फीसदी और रसायन में 9.71 फीसदी के अलावा कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी में 5.93 फीसदी निवेश किया है। इसका बजाज इलेक्ट्रिकल्स में 4.9 फीसदी, सोनाटा सॉफ्टवेयर में 4.19 फीसदी, बैंक ऑफ बड़ौदा में 3.76 फीसदी, फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस में 3.66 फीसदी और ईक्लर्क्स सर्विसेज में 3.66 फीसदी निवेश है।
स्मॉल कैप क्यों?
स्मॉल कैप एक ऐसा बिजनेस है, जो आम तौर पर अधिक विश्लेषकों को आकर्षित करता है क्योंकि यह साइज में आगे बढ़ता है। जैसे-जैसे ऐसे बिजनेस बड़े होते जाते हैं, इंस्टिट्यूश्नल ओनरशिप अक्सर बढ़ता जाता है। इसलिए छोटे इक्विटी जो कम कीमत पर थे, लगातार महंगे होते जाते हैं। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है। पर इनमें अधिक रिटर्न देने की भी क्षमता होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications