नयी दिल्ली। दिवाली के बाद आज 16 नवंबर को देश में भाई-दूज का पवित्र त्योहार मनाया जा रहा है। राखी के अलावा ये त्योहार भाई-बहनों के लिए बेहद खास है। इस दिन भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं। अगर आपने अभी तक अपनी बहन के लिए गिफ्ट नहीं सोचा है तो यहां बताए जाने वाले आइडिया पर जरूर विचार करें। यहां हम आपको ऐसे 5 बेस्ट गिफ्ट बताएंगे, जो आपकी बहन के बहुत काम आएंगे। ये गिफ्ट फाइनेंशियल तैयारी के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। आइए जानते हैं इन बेस्ट ऑप्शन के बारे में।
कोरोना बीमा पॉलिसी
इस समय कोरोना बीमा पॉलिसी बहन को गिफ्ट करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कई बीमा कंपनियों ने कोरोना कवच बीमा पॉलिसी पेश की हैं, जिसे मौजूदा स्थिति को देखते हुए हेल्थ की देखभाल के लिए तैयार किया गया है। इस पॉलिसी के तहत कोरोना संक्रमण होने पर अस्पताल में दाखिल और इससे पहले या बाद में घर पर देखभाल के अलावा बाकी तमाम खर्चे शामिल होते हैं। कोरोना कवच पॉलिसी के तहत बीमा राशि 50 हजार रु से 5 लाख रु तक है। अवधि की बात करें तो ये 3.5 महीने से 9.5 महीने तक है। इस बीमा पॉलिसी का प्रीमियम 447 रु से 5630 रु तक होगा।
एफडी, आरडी या म्यूचुअल फंड
इस भाई-दूज एफडी, आरडी या म्यूचुअल फंड एक बढ़िया गिफ्ट हो सकता है। इन तीनों ही ऑप्शन में आप चाहें तो एक ही बार में पैसा जमा करा सकते हैं। आपके पास इन तीनों ही ऑप्शन में एसआईपी की तरह थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करने का भी ऑप्शन है। ये तीनों तरीके निवेश से जुड़े हैं, जो लंबे समय में अच्छी फाइनेंशियल मजबूती दे सकते हैं। फाइनेंशियल मजबूती के लिए निवेश जरूरी है।
क्रेडिट कार्ड हो सकता है बढ़िया गिफ्ट
यदि आपकी बहन पढ़ाई कर रही हैं तो उनके लिए क्रेडिट कार्ड एक बढ़िया गिफ्ट हो सकता है। क्रेडिट कार्ड जरूरत के समय पैसों की टेंशन को दूर करता है। वैसे तो क्रेडिट कार्ड एक तरह का लोन है, मगर यदि सही से इस्तेमाल किया जाए तो इसके बहुत फायदे हैं। साथ ही आप जानकारी के साथ इस्तेमाल करें तो एक्स्ट्रा चार्ज भी बच सकते हैं। बढ़िया ऑप्शन ये है कि आप लाइफ टाइम फ्री कार्ड चुनें। कार्ड की लिमिट को जरूरत के आधार पर तय किया जा सकता है।
साल भर का मोबाइल रिचार्ज
अगर आप एक कॉमन गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो साल भर का मोबाइल रिचार्ज अच्छा विकल्प रहेगा। मोबाइल रिचार्ज पर हर महीने तीन महीने में पैसे खर्च करने होते हैं। ऐसे में एक बार पूरे साल का रिचार्ज करा कर आप अपनी बहन को 365 दिन के लिए रिचार्ज के झंझट से मुक्त कर सकते हैं। जियो, वीआई और एयरटेल के अलावा बीएसएनएल भी 1 साल वाले कई प्लान पेश करती है। इनमें फ्री कॉलिंग के साथ भरपूर डेटा भी मिलता है।
खुलवाएं बचत खाता
यदि आपकी बहन का बचत खाता न हो तो आप उनका बचत खाता खुलवाएं। उसमें कुछ पैसे जमा कराएं ताकि उन्हें जरूरत के समय कैश की दिक्कत न हो। पैसे के इस्तेमाल के लिए एटीएम कार्ड मिलेगा। साथ ही जमा पैसे पर ब्याज भी मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications