Google One Cloud Subscription: भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनी में से एक भारती एयरटेल और गूगल के बीच अहम पार्टनरशिप हुई है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल के ग्राहकों को गूगल वन क्लाउड स्टोरेज सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यह पहल कई ग्राहकों के लिए बेनिफिशियल होगी।

ग्राहकों को मिलेंगे ये बेनिफिट्स
इस सर्विस का फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जो सीमित डिवाइस स्टोरेज की समस्या का सामना कर रहे हैं। एयरटेल के सभी पोस्टपेड और होम वाई-फाई ग्राहक इसके तहत छह महीने तक 100 जीबी का गूगल वन क्लाउड स्टोरेज बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के फायदा उठा सकते हैं। ग्राहकों को ये स्टोरेज पांच अन्य लोगों के साथ शेयर करने का भी ऑप्शन मिलेगा। पांच अतिरिक्त लोगों के साथ फैमिली शेयरिंग की सुविधा इसमें मिलेगी।
इसके अलावा इस सर्विस की शुरुआत में 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज सेवा एक्टिवेशन की तिथि से छह माह तक बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के मिलेगी।
इससे ग्राहक अपने फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स और अन्य डिजिटल फाइल्स को बिना आसानी से स्टोर कर पाएंगे। इसी के साथ-साथ एंड्रॉइड यूजर्स के लिए व्हाट्सएप चैट्स का बैकअप भी गूगल अकाउंट स्टोरेज में सुरक्षित रहेगा। यह क्लाउड स्टोरेज सर्विस एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी, जिससे एयरटेल के ग्राहको को फायदा मिलेगा।
एयरटेल और गूगल की इस साझेदारी का फायदा
एयरटेल और गूगल की यह साझेदारी बढ़ती हुई चुनौती का समाधान करने के फोकस से की गई है, जिसमें यूजर्स को लिमिटेड स्टोरेज की वजह से कई बार फाइल्स भी फोन से डिलीट करनी पड़ती है। इसके अलावा कुछ लोग मजबूरी में महंगे फिजिकल स्टोरेज ऑप्शन को यूज करते हैं, उन्हें भी इसका फायदा मिलेगा।
इस साझेदारी पर बात करते हुए भारती एयरटेल कनेक्टेड होम्स के डायरेक्टर मार्केटिंग और सीईओ सिद्धार्थ शर्मा ने कहा, "आज स्मार्टफोन सिर्फ संचार का माध्यम नहीं, बल्कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को सही ढंग से मैनेज करने का जरिया बन गए हैं। ऐसे में स्टोरेज की समस्या ग्राहकों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि गूगल के साथ साझेदारी के जरिए हम अपने ग्राहकों को एक सुरक्षित, भरोसेमंद और आसान क्लाउड स्टोरेज समाधान उपलब्ध करा रहे हैं। यह साझेदारी हमारे लाखों पोस्टपेड और होम वाई-फाई ग्राहकों को 100 जीबी अतिरिक्त स्टोरेज का लाभ उठाने का अवसर देगी।"
गूगल ने दी ये जानकारी
गूगल एशिया-पैसिफिक प्लेटफॉर्म्स एंड डिवाइस पार्टनरशिप के वाइस प्रेसिडेंट करेन टियो ने कहा, "हम भारत में लाखों यूजर्स तक गूगल वन की सुविधा पहुंचाने के लिए एयरटेल के साथ साझेदारी करते हुए बेहद उत्साहित हैं। इस साझेदारी का फोकस यूजर्स को उनके मोबाइल डिवाइस में मौजूद फोटो, वीडियो और जरूरी फाइल्स का सुरक्षित बैकअप लेने में मदद करना है, ताकि वे गूगल फोटोज, ड्राइव, जीमेल और अन्य सेवाओं में एक्स्ट्रा स्टोरेज का फायदा उठा सकें।"
कैसे मिलेगा इसका फायदा?
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स ऐप में लॉग इन कर इस ऑफर को क्लेम कर के एक्टिवेट करना होगा। छह माह की फ्री पीरियड के बाद ₹125 हर महीने का अमाउंट ग्राहकों के मासिक बिल में जोड़ा जाएगा। अगर कोई ग्राहक मेंबरशिप जारी नहीं रखना चाहता है, तो वह अपनी गूगल वन मेंबरशिप खत्म कर सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications