Bharti Airtel and Blinkit Sim Card Delivery: लोगों को जल्द ही घर बैठे सिम कार्ड मंगाने की सुविधा मिलने वाली है। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट ने आज मंगलवार को इसके लिए पार्टनरशिप भी की है। जल्द ही लोगों को घर बैठे-बैठे सिम कार्ड मिल जाएगा और इसके लिए उन्हें ज्यादा इतंजार भी नहीं करना होगा।

इन शहरों में मिलेगी सुविधा (Sim Card Home Delivery)
एयरटेल और ब्लिंकिट की पार्टनरशिप वाली सिम कार्ड की होम डिलीवरी फिलहाल 16 शहरों में इस सर्विस को शुरु किया गया है। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, भोपाल, इंदौर, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद भी इसमें शामिल हैं। इन शहरों के अलावा अन्य शहरों में भी इसे एक्सपेंड करने की तैयारी की जा रही है।
इतने रुपये में मिलेगा सिम कार्ड (10 minute sim card delivery)
एयरटेल के अनुसार, ग्राहकों को सिर्फ 49 रुपये का मिनिमम पेमेंट करके सिम कार्ड मिल सकता है। इसके लिए आधार बेस्ड केवाईसी प्रोसेस के जरिए एक्टिवेशन की सुविधा मिलेगी। ब्लिंकिट के फाउंडर और सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने कहा कि ब्लिंकिट डिलीवरी की जिम्मेदारी निभा रहा है। एयरटेल ने कस्टमर्स को सेल्फ-केवाईसी, सिम एक्टिवेशन और प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान का चयन करना आसान बना दिया है। इसके साथ ही, कस्टमर्स नंबर पोर्टेबिलिटी का भी ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं।
सिम कार्ड लेने का प्रोसेस है बेहद आसान (bharti airtel and blinkit partnership)
ग्राहक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से सिम कार्ड को घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। सिम कार्ड डिलीवरी के बाद वीडियो गाइडेंस की मदद से सिम एक्टिवेशन भी किया जा सकता है। इस प्रोसेस में सेल्फ केवाईसी, प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान चुनना और नंबर पोर्टेबिलिटी का ऑप्शन चुनने का भी स्टेप होगा। आधार-आधारित केवाईसी वेरिफिकेशन के माध्यम से एक सरल एक्टिवेशन प्रोसेस को करना बहुत आसान है। पोस्टपेड और प्रीपेड
में से एक को चुनने या एयरटेल नेटवर्क में पोर्ट करने के लिए एमएनपी ट्रिगर करने का भी ऑप्शन होगा।
Airtel Thanks ऐप का कर सकते हैं यूज
इसके अलावा सिम कार्ड एक्टिवेशन के लिए,एयरटेल ग्राहकों के पास एयरटेल थैंक्स ऐप की मदद से हेल्प सेंटर ऑप्शन चुन सकते हैं। नए कस्टमर किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर 9810012345 नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। सिम कार्ड की डिलीवरी के बाद, ग्राहकों के लिए 15 दिनों के भीतर सिम को एक्टिवेट करना जरूरी होगा। इस पार्टनरशिप के बाद से ही Blinkit और एयरटेल के शेयरों में उछाल देखने को मिला है।
दोनों कंपनियों के शेयरों में आई तेजी
भारतीय एयरटेल के शेयर बीएसई पर आज मंगलवार को 2.33% की तेजी के साथ ₹1798 पर बंद हुए है। कंपनी के शेयर प्राइस ने आज मंगलवार 52 वीक हाई के लेवल को भी टच किया है, जोकि 1,818 रुपये है। पिछले 1 हफ्ते में कंपनी के शेयर ने 1.49% का रिटर्न दिया है। बीएसई पर आज मंगलवार को Blinkit की पेरेंट कंपनी Eternal limited के शेयर 2.69% की तेजी के साथ 222 रुपये पर बंद हुए है। Eternal limited के शेयर का 52 वीक हाई लेवल 304.50 रुपये था जोकि 5 दिसंबर 2024 को टच किया था। पिछले 1 हफ्ते में कंपनी ने कंपनी के शेयर्स ने 3.38% का रिटर्न दिया है।
Blinkit ने इस सर्विस को भी किया था शुरु
बिल्किंट की सर्विस सिर्फ ग्रॉसरी और घरेलू सामानों तक सीमित नहीं रह गई है। कंपनी ने जनवरी 2025 में ही HP लैपटॉप के साथ पार्टनरशिप की जानकारी दी थी। इसके अलावा मॉनिटर के लिए लेनोवो, जेबरॉनिक्स और MSI के साथ पार्टनरशिप की हुई है। कंपनी ने प्रिंटर के लिए Canon और HP के साथ साझेदारी की है। Blinkit आने वाले दिनों में कई अन्य ब्रांड के साथ 10 मिनट में फोन डिलीवरी को भी शुरु कर चुकी है लेकिन ये सुविधा सिर्फ कुछ शहरों तक ही सीमित है। इसे एक्सपेंड करने पर भी अभी कंपनी काम कर रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications