नयी दिल्ली। वित्त मंत्री ने लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पीएम मोदी द्वारा घोषित किए गए 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज के बारे में डिटेल दी। आज वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य फोकस मजदूर और किसान रहे। की गई घोषणा में मजदूरों के लिए एक खास ऐलान किया गया। मजदूरों को रहने के लिए सस्ते किराए वाले घर मिलेंगे। प्रवासी मजदूरों के लिए किफायती घरों का ऐलान किया गया है। सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक स्कीम लॉन्च करेगी, जिसके तहत प्रवासी मजदूरों / शहरी गरीबों को कम किराए पर रहने के लिए घर मुहैया किए जाएंगे।

विनिमार्ण इंडस्ट्री को प्रोत्साहन
जरूरतमंदों को सस्ते मकान मुहैया करने पर जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि हम विनिर्माण और उद्योगों को अपनी संपत्तियों पर किफायती आवासों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। साथ ही मेट्रो शहरों में खाली इमारतों को हाउसिंग में बदलने की योजना पर भी काम कर रहे हैं। यह पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड के माध्यम से रियायतकर्ता समझौतों के जरिए किया जाएगा, जिसमें कम किराया होगा। मंत्रालय की तरफ से इस बारे में जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
वित्त मंत्री की प्रेंस कॉन्फ्रेंस की अन्य बड़ी बातें :
- 3 करोड़ किसानों ने 4.22 लाख करोड़ रुपये के लोन पर 3 महीने की ईएमआई पर दी गई राहत का फायदा उठाया
- 25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए
- 63 लाख लोन कृषि क्षेत्र के लिए मंजूर किए गए
- रूरल इन्फास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के तहत राज्यों को 4200 करोड़ रुपये की मदद दी गई
- किसानों की फसल खरीदने के लिए 6700 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई
- नाबार्ड ने ग्रामीण बैंकों को 29,500 करोड़ की मदद दी है
- सरकार की तरफ से बेघर लोगों को 3 वक्त खाना दिया जा रहा हैं
- शहरी गरीबों को 11,000 करोड़ रुपये की मदद की गई है-
- सरकार ने 3 करोड़ मास्क और 1.20 लाख लीटर सेनिटाइजर की भी व्यवस्था की
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications