नई दिल्ली, मई 4। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए काफी पसंद की जाती है। कंपनी ग्राहकों को सस्ते प्लान में ही काफी अच्छे बेनेफिट देती है। बीएसएनएल सस्ते प्लानों के जरिए अपने मौजूदा ग्राहकों को बनाए रखने और नये ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करती है। इसी बीच बीएसएनएल ने एक और बेहद सस्ता प्लान लॉन्च किया है। आइए जानत हैं इस प्लान की डिटेल।
सिर्फ 68 रु है कीमत
बीएसएनएल के पास वैसे तो 100 रु से कम के ढेर सारे रिचार्ज प्लान हैं। मगर अब जो नया प्लान कंपनी ने लॉन्च किया है, उसकी कीमत सिर्फ 68 रु है। इस प्लान में आपको रोज 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को कोई और बेनेफिट नहीं मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है। यानी आपको 14 दिनों में कुल 1.5 जीबी के हिसाब से 21 जीबी डेटा मिलेगा।
बेहद कम पैसों में साल भर चलाएं मोबाइल
बीएसएनएल का पहले एक प्लान 365 रु में उपलब्ध था। बाद में इस प्लान की कीमतों में बदलाव किया गया। इस प्लान की कीमत बढ़ा कर 397 रु कर दी गयी। ये प्लान अब 397 रु में उपलब्ध है। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे एक साल की है। कोई भी अन्य कंपनी इतने कम दाम पर साल भर का प्लान पेश नहीं करती। मगर इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट पूरे साल के लिए नहीं होते। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो सिर्फ अपनी सिम चालू रखना चाहते हैं।
क्या हैं इस प्लान के बेनेफिट
बीएसएनएल के 397 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को सिर्फ 60 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 2 जीबी दैनिक डेटा मिलता है। मगर प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। आपको 60 दिन तक फ्री पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन और डेली 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। अच्छी बात ये है कि डेली 2 जीबी डेटा लिमिट पूरी होने के बाद भी आप 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं।
437 दिन तक यूज करें मोबाइल
अगर आप एक साल से भी ज्यादा समय तक मोबाइल चलाना चाहते हैं तो बीएसएनएल के पास ऐसा भी प्लान है। ये है 2399 रु वाला प्लान। इस प्लान की वैलिडिटी 437 दिनों की रहती है। ये प्लान लगभग 14.5 महीने चल सकता है। इस प्लान में 437 दिनों तक रोज 3 जीबी डेटा मिलता रहेगा। डेली लिमिट पूरी होने पर आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
ये हैं बाकी बेनेफिट
आपको इस प्लान में रोज फ्री 100 एसएमएस भी मिलेंगे। बीएसएनएल के 2399 रु वाले प्लान में 437 दिनों के लिए आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी दिया जाएगा। साथ ही पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (पीआरबीटी) (अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन के साथ) और एरोज नाउ एंटरटेनमेंट सर्विस भी मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications