नयी दिल्ली। नया साल अब दूर नहीं और इस खास मौके पर ऑनलाइन शॉपिंग और मार्केट में तरह-तरह के ऑफर और डिस्काउंट मिलेंगे। आपको हर तरह की चीजों पर भारी छूट मिलेगी, जिनमें पेट्रोल-डीजल तक शामिल है। इसी खास मौके पर आपके लिए ऑफर है 13000 रुपये वाला दमदार स्मार्टफोन केवल 475 रुपये में खरीदने का। जी हाँ आप नोकिया 4.2, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है, को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसका एक तरीका है, जिस पर आपको यह शानदार स्मार्टफोन बेहद सस्ते में मिलेगा। इस फोन पर ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन बेहतरीन ऑफर और भारी छूट दे रही है। इस फोन को वैसे 10,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। नोकिया 4.2 स्मार्टफोन केवल एक वेरिएंट में आता है, जिसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। अब हम आपको बतातें हैं इस फोन को बेहद कम कीमत पर खरीदने का तरीका।

अमेजन पर मिल रहा जोरदार डिस्काउंट
आप अमेजन पर नोकिया 4.2 को जबरदस्त डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस फोन पर आपको 6,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ अन्य कई ऑफर भी मिलेंगे। सबसे पहले तो आप इस मोबाइल को 6,024 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ केवल 6,975 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही इस मोबाइल पर आपको 6,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। यानी पूरी एक्सचेंज वैल्यू जब आपको मिल जायेगी तो यह फोन आपको केवल 475 रुपये में ही मिलेगा। इतना ही नहीं यदि आप इसके लिए एचएसबीसी कार्ड से भुगतान करें तो आपको 5 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई लेन-देन करने पर भी आपको 5 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा, जो अधिकतम 1,000 रुपये का होगा।
ये हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोकिया 4.2 स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 9.0 है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है, जबकि इसके रियर में दो कैमरे हैं, जो 13 और 2 मेगापिक्सेल के हैं। इसकी इंटरनल स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। नोकिया 4.2 में 3000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गयी है।
यह भी पढ़ें - RBI : ATM पुराना है तो, नए साल से पैसे नहीं निकाल पाएंगे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications