Heavy fall in Reliance shares today: आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि कई ब्लाक डील होने के चलते रिलायंस के शेयर में यह गिरावट आई है। इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 20 सितंबर को शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत से अधिक गिरकर दो महीने के निचले स्तर 2,355 रुपये पर आ गया था। वहीं इस गिरावट के चलते निफ्टी-50 भी 20,000 अंक से नीचे चला गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह शेयर बाजार खुलने के बाद रिलायंस के शेयर में बड़ी ब्लॉक डील हुई है। एक्सचेंजों पर 1.9 करोड़ शेयर या 0.3 प्रतिशत इक्विटी से जुड़ी एक ब्लॉक डील हुई, जिसकी कीमत लगभग 4,563 करोड़ रुपये है। हालांकि इस लेनदेन में शामिल खरीदारों और विक्रेताओं की तुरंत पहचान नहीं हो सकी है।

रिलायंस में शेयर में इस वक्त तक करीब दो करोड़ शेयरों का कारोबार हो चुका है। जबकि 1 महीने के दैनिक कारोबार का औसत 73 लाख शेयरों का है।
इसके चलते माना जा रहा है कि आज रिलायंस के शेयर में भारी गिरावट दर्ज हुई है। आज रिलायंस का शेयर एनएसई पर 2,423.05 रुपये के स्तर पर खुला। लेकिन थोड़ी देर बाद ही यह 2,355.00 रुपये के स्तर पर लुढ़क गया। वहीं आज इस शेयर ने 2,427.60 रुपये का अपना उच्चतम का स्तर बनाया है।
इन ब्लॉक डील के अलावा आज सुबह 11 बजे तक एनएसई में रिलायंस के 23,005,223 शेयरों का कारोबार हो चुका है। वहीं बीएसई में करीब 2,359,346 शेयरों का कारोबार हुआ है।
जहां तक रिटर्न की बात है तो 1 हफ्ते में रिलायंस के शेयर ने करीब 2.36 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। इसके अलावा 1 माह के दौरान 6.40 फीसदी का निगेटिव का रिटर्न दिया है। वहीं 3 माह के दौरान रिलायंस के शेयर का रिटर्न 6.41 फीसदी निगेटिव है। एक साल में भी रिलायंस का रिटर्न निगेटिव है। इस दौरान रिलायंस ने 6.05 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications