नई दिल्ली, अक्टूबर 30। अटल पेंशन योजना (एपीवाई) में एक बहुत बड़ा और अहम बदलाव किया गया है। ये बदलाव इस योजना से जुड़ने वाले नये ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद होगा। एक और जरूरी सुविधा की शुरुआत करते हुए पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने कहा है कि एपीआआई के तहत खाता खोलने की प्रोसेस को अब ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है।
अभी क्या है नियम
अभी नये ग्राहकों का एनरोलमेंट फिजिकल, नेट बैंकिंग या एपीवाई सर्विस प्रोवाइडर्स की तरफ से प्रोवाइड किए गए अन्य डिजिटल मोड के माध्यम से होता है। अब इस योजना का विस्तार करने और सब्सक्रिप्शन प्रोसेस को आसान बनाने के लिए सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी (सीआरए) एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में आधार ईकेवाईसी को शुरू करेगी। ग्राहकों के फायदे के लिए बोर्डिंग पर आधारित आधार एक्सएमएल पहले ही उपलब्ध करा दिया गया है। ये प्रोसेस पेपरलैस हैं।
क्या कहता है कि पीएफआरडीए का सर्कुलर
आधार ई-केवाईसी सुविधा के आधार पर पीएफआरडीए सर्कुलर के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अटल पेंशन योजना खाता खोलना चाहता है, तो उसे आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया के साथ डिटेल का ऑनलाइन वेरिफिकेशन करना होगा। नई अटल पेंशन योजना के ग्राहकों को आधार ईकेवाईसी के माध्यम से केंद्रीय रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों (सीआरए) द्वारा जोड़ा जा सकता है।
आधार से होंगे लिंक
पीएफआरडीए का कहना है कि सभी एपीवाई खातों को आधार संख्या के साथ लिंक किया जाना है, जिसके लिए सीआरए मौजूदा एपीवाई ग्राहकों के आधार को उचित सहमति मैकेनिज्म के माध्यम से जोड़ने की सुविधा देगा। एपीवाई में कोई भी 18-40 साल की का कोसी भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। इसके लिए बैंक खाता होना जरूरी है।
क्या है अटल पेंशन योजना
अटल पेंशन योजना (एपीवाई) सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसे 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था। एपीवाई का उद्देश्य विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में आय सुरक्षा प्रदान करना है। आप केवल 7 रुपये रोज यानी महीने के कुल 210 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें आपको 5000 रुपये तक की पेंशन मिलेगी। यह एक कम लागत वाली योजना है जो जीवन भर की पेंशन देगी। योजना के तहत न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये है, जबकि मैच्योरिटी से पहले सब्सक्राइबर की मृत्यु होने पर पेंशन उसके जीवनसाथी को मिलेगी। अगर दोनों की मृत्यु हो जाये तो नॉमिनी को पैसा मिलेगा। यदि आप का कॉन्ट्रिब्यूशन रुका तो खाता फ्रीज कर दिया जायेगा और फिर बंद हो जाएगा।
कितने योगदान पर कितनी पेंशन
अगर आप 18 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं तो 60 वर्ष की आयु में 1,000 रुपये मासिक पेंशन हासिल करने के लिए आपको हर महीने सिर्फ 42 रुपये देने होंगे। वहीं 5,000 रुपये की मासिक पेंशन हासिल करने के लिए आपको 60 साल की आयु तक मासिक 210 रुपये देने होंगे। वहीं 40 साल वालों को 1,000 रुपये की पेंशन के लिए 291 रुपये और 5000 की पेंशन के लिए 1,454 रुपये का प्रीमियम हर महीने जमा करना होगा। यानी इस योजना में आप कम से कम डेली रु जमा करके एक समय बाद हर महीने 5000 रु पा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications