नई दिल्ली, जुलाई 28। पोस्ट ऑफिस की जितनी छोटी बचत योजनाएं हैं, उनमें से निवेश के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) एक अच्छी स्कीम है। पीपीएफ में आप छोटी रकम से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। पीपीएफ में कोई भी एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकता है। इस स्कीम में पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। हाल ही में सरकार की ओर से पीपीएफ पर ब्याज दर 7.10 फीसदी ही बरकरार रखी गई है। लेकिन पिछले कुछ सालों में सरकार ने इस स्कीम के नियमों में बदलाव किया है। इन बदले हुए नियमों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
ये है अहम बदलाव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीपीएफ स्कीम में 50 रुपये के गुणकों में निवेश जरूरी है। यानी 550, 600, 650 आदि। यह रकम सालाना कम से कम 500 रुपये या इससे ज्यादा होनी चाहिए। मगर ये भी ध्यान रहे कि पीपीएफ खाते में आप पूरे वित्त वर्ष में 1.5 लाख से अधिक जमा नहीं कर सकते हैं। इतनी ही राशि पर आपको टैक्स छूट का लाभ मिलेगा।
महीने में एक बार पैसा जमा
पीपीएफ खाते में महीने में केवल एक बार ही आप पैसा जमा कर सकते हैं। ये नियम इसलिए भी जरूरी है कि मान लीजिए आपको साल में 1 लाख रु का निवेश करना और आप हर महीने थोड़ा थोड़ा पैसा जमा करना चाहते हैं तो आपको ऐसा हिसाब बनाना होगा कि हर महीने एक बार निवेश करके आप साल भर में 12 बार में कुल 1 लाख रु जमा कर देंगे।
लोन की ब्याज दर घटी
आप पीपीएफ खाते में जमा अपने पैसे पर लोन भी ले सकते हैं। इस लोन ब्याज दर पहले 2 फीसदी थी, जिसे घटा कर 1 फीसदी कर दिया गया है। लोन की राशि का भुगतान करने के बाद, आपको दो से अधिक किश्तों में ब्याज का भुगतान करना होगा। ब्याज की गणना हर महीने की पहली तारीख को की जाती है।
15 साल बाद क्या होगा
15 साल तक निवेश करने के बाद अगर आप निवेश करने के इच्छुक नहीं हैं तो आप बिना नया पैसा निवेश किए ही पीपीएफ खाता जारी रख सकते हैं। 15 साल पूरे होने के बाद इस खाते में पैसा जमा करना जरूरी नहीं है। यदि आप मैच्योरिटी के बाद पीपीएफ खाते को आगे बढ़ाने का विकल्प चुनते हैं तो आप वित्तीय वर्ष में केवल एक बार पैसा निकाल सकेंगे।
जमा करना होता है फॉर्म
पीपीएफ खाता खोलने के लिए फॉर्म ए की जगह फॉर्म 1 जमा करना होता है। मैच्योरिटी से एक वर्ष पहले (जमा के साथ) पीपीएफ खाते के विस्तार के लिए, फॉर्म एच के बजाय फॉर्म -4 में आवेदन करना होगा। जैसा कि हमने बताया कि पीपीएफ खाते पर लोन भी उपलब्ध है। इसका नियम है ये कि आपके खाते में आवेदन की तारीख से 2 साल पहले जितना बैलेंस है, आपको इसका केवल 25 प्रतिशत ही ऋण मिल सकता है। इसे आसान भाषा में समझें तो आपने 31 मार्च 2022 को लोन के लिए अप्लाई किया था। इससे पहले 2 साल पहले (31 मार्च 2020) अगर पीपीएफ अकाउंट में 1 लाख रुपए थे तो उसका 25 फीसदी यानी 25 हजार रु लोन मिल सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications